• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में किन्नर बनकर लोगों को लूटने वाले धार जिले के छह बदमाश गिरफ्तार

क्षेत्र में किन्नर का वेश धारण कर छलपूर्वक लोगों को बहला-फुसलाकर एवं चाकू अड़ाकर लूटपाट करने वाले छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ग्राम बरवई खेड़ा ...और पढ़ें

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 12:09:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 12:09:48 PM (IST)
देवास में किन्नर बनकर लोगों को लूटने वाले धार जिले के छह बदमाश गिरफ्तार
देवास में पकड़े छह बदमाश। (एआई इमेज)

HighLights

  1. ग्राम बरवई खेड़ा के लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा
  2. तीन में से दो लोगों ने किन्नर का रूप बदलकर कार से उसके घर आकर चाकू अड़ाकर सोने के जेवरात लूटे
  3. लुटेरों के भय के कारण घटना के समय पर फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी

नईदुनिया न्यूज, कन्नौद (देवास)। क्षेत्र में किन्नर का वेश धारण कर छलपूर्वक लोगों को बहला-फुसलाकर एवं चाकू अड़ाकर लूटपाट करने वाले छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ग्राम बरवई खेड़ा में हुई लूट कांड का राजफाश किया है। मामले में मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन ने कन्नौद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता ली और संपूर्ण घटना का खुलासा किया।

एएसपी जैन ने बताया कि 2 जुलाई को पुलिस थाना कन्नौद द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर डकैती की साजिश रचते हुए पांच बदमाशों को इंदौर-बैतूल हाइवे पर स्थित ग्राम ननासा के सर्विस रोड से हथियार एवं कार के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।


इसी दिन फरियादी कुलदीप जाट निवासी ग्राम बरवई खेड़ा ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि 19 जून को तीन व्यक्तियों में से दो लोगों ने किन्नर का रूप बदलकर कार से उसके घर आकर छल किया। चाकू अड़ाकर सोने के जेवरात लूटे। लुटेरों के भय के कारण घटना के समय पर फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। लुटेरों की गिरफ्तारी होने से फरियादी का हौसला बढ़ा और उन्होंने खातेगांव थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई। खातेगांव पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

संदलपुर गया था आरोपित, वहां की घेराबंदी

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने शीघ्र लूटी गई संपत्ति की पतारसी एवं आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया था। इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन एवं एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी ने थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। साक्ष्य के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को सोनू उर्फ सुनील निवासी शिवपुर बड़ोदिया जिला रतलाम एवं उसके साथियों के द्वारा अंजाम दिया गया है।

इस संबंध में आरोपित सोनू उर्फ सुनील की तलाश करते मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सोनू उर्फ सुनील किसी रिश्तेदार के यहां संदलपुर में आया है। उसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। इसके बाद उससे उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों जीवन मदन नाथ निवासी मांईदा जिला धार, भेरुनाथ कालू नाथ निवासी ग्राम पाढूनीखुर्द जिला धार, लखन नाथ कैलाश नाथ एवं अर्जुन नाथ के साथ उक्त घटना करना स्वीकार किया। आरोपित सोनू उर्फ सुनील से घटना में प्रयुक्त कार आरोपित की निशानदेही पर जब्त की।

जेल में बंद हैं फरार आरोपित

प्रकरण के अन्य आरोपितों की पतारसी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपितों को थाना कन्नौद पुलिस द्वारा कन्नौद के एक अन्य अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। फरार आरोपित वर्तमान में कन्नौद की उपजेल में निरुद्ध हैं। इसके बाद खातेगांव न्यायालय से अन्य पांच आरोपितों के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर आरोपितों भेरुनाथ निवासी पाढूनीखुर्द जिला धार, जीवन नाथ निवासी माइंदा जिला धार, लखन नाथ निवासी सादलपुर जिला धार, अर्जुन नाथ, कैलाश नाथ निवासी बोइंदा जिला धार को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। आरोपितों ने घटना स्वीकार की। लूट की रकम जब्त की। हथियार भी बरामद हुए।

कार्रवाई में कन्नौद टीआइ तहजीब काजी, खातेगांव टीआइ विजय सिंह लोधी, उप निरीक्षक राहुल रावत, सहायक उप निरीक्षक जगन्नाथ चावड़े, प्रधान आरक्षक दुर्गेश बिश्नोई, रविंद्र तोमर, आरक्षक सोहन जाट, मनमोहन, बालकृष्ण छापे, राजेंद्र उमठ, देवेंद्र ठाकुर, बाबी वर्मा, आरक्षक चालक शैलेंद्र, महिला आरक्षक आशा यादव, आरक्षक साइबर सेल सोनू एवं युवराज का सराहनीय योगदान रहा।

राजगढ़ में 'नकली किन्नरों' की आई शामत, वसूली करते समय ग्रामीणों ने पकड़ा, बीच सड़क चप्पलों से पीटा