• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में छात्रा से छेड़छाड़, गेस्ट टीचर जब्बार खान गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने सेवा से किया कार्यमुक्त

अंचल के खातेगांव क्षेत्र के संदलपुर संकुल के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल्यानानकार में पढ़ने वाली छात्रा से स्कूल के ही अतिथि शिक्षक ने छेड़छाड़ की।

By satyendra singh rathoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 05:38:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 05:38:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास में छात्रा से छेड़छाड़, गेस्ट टीचर जब्बार खान गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने सेवा से किया कार्यमुक्त
स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत।

HighLights

  1. पीपल्यानानकार स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत
  2. खातेगांव में बीमार छात्रा से अस्पताल में की छेड़छाड़
  3. पुलिस ने दर्ज किया केस; शिक्षा विभाग ने हटाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। अंचल के खातेगांव क्षेत्र के संदलपुर संकुल के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल्यानानकार में पढ़ने वाली छात्रा से स्कूल के ही अतिथि शिक्षक ने छेड़छाड़ की। मामले में शिकायत के बाद खातेगांव थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने मामले में जांच करते हुए आरोपी अतिथि शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया है। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जब्बार खान निवासी खातेगांव हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल्यानानकार में अर्थशास्त्र विषय का अध्यापन कराने के लिए संविदा शाला शिक्षक वर्ग-एक में नियुक्त था।


छात्रा ने इस मामले की जानकारी अपने स्वजन को दी

उसके द्वारा स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई और किसी को बताने पर धमकाया गया। बाद में छात्रा ने इस मामले की जानकारी अपने स्वजन को दी, इसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंचा।

अस्पताल परिसर में की थी छेड़छाड़, जेल भेजा

खातेगांव थाना टीआई दिलीप पुरी ने बताया कि घटना शनिवार को खातेगांव के अस्पताल परिसर में हुई थी। अस्पताल में उपचार करवाने आई छात्रा का आरोपी ने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। छात्रा की शिकायत पर आरोपित पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- धार के धरमपुरी-मांडू मार्ग पर सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी कार; 3 युवकों की मौत, 2 घायल

उधर जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने कहा, "यह गंभीर घटना है, जैसे ही इसका पता चला तो जांच शुरू की गई। घटना व गिरफ्तारी की जानकारी लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके अतिथि शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया है।" बताया जा रहा है कि अतिथि शिक्षक करीब चार साल से अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।