• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

मध्य प्रदेश व गुजरात के शहरों और 28 गांवों में दबिश के बाद पकड़ाए देवास के तीन शातिर चोर

बरोठा में दो अक्टूबर की रात सराफा व्यापारी के यहां से नकदी व जेवरों की चोरी के मामले में जांच करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

By satyendra singh rathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 12:50:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 12:50:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश व गुजरात के शहरों और 28 गांवों में दबिश के बाद पकड़ाए देवास के तीन शातिर चोर
पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। -नईदुनिया

HighLights

  1. सराफा व्यापारी के यहां हुई वारदात में 200 जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
  2. एक आरोपी पर पहले से 22 केस दर्ज, पूछताछ में तीन और वारदातों का खुलासा
  3. 25 दिनों की मेहनत के बाद चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर बरोठा में दो अक्टूबर की रात सराफा व्यापारी के यहां से नकदी व जेवरों की चोरी के मामले में जांच करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस मप्र व गुजरात के कुछ शहरों व 28 गांवों में पहुंची।

25 दिनों की मेहनत के बाद चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

25 दिनों की मेहनत के बाद चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। इस दौरान 200 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। चोरों के पास से चोरी के जेवर, नकदी सहित 1.51 लाख का सामान बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में चोरों ने पूर्व में तीन और वारदात करना स्वीकारा है। इन चोरियों का भी करीब एक लाख रुपए कीमती सामान बरामद किया गया है।


चांदी के जेवरात, चेन, बिछुड़ी, बच्चों की पायल एवं अन्य सामान चोरी किया था

सराफा व्यापारी राजेश सोनी निवासी रामदेव मार्ग बरोठा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दो अक्टूबर की रात दो से ढाई बजे के बीच अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे रखे चांदी के जेवरात, चेन, बिछुड़ी, बच्चों की पायल एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे

जांच शुरू करते पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जिसमें संदिग्धों के शामिल होने का पता चला। इसके व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार 25 दिनों तक मप्र एवं गुजरात के विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश की गई।

सुनार की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया

इसके बाद 28 अक्टूबर को आरोपी बबलू वसुनिया निवासी भटकुंड थाना सोनकच्छ को गुजरात के सूरत जिले के औद्योगिक क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों विजय उर्फ विजू, रतन एवं शोभाराम उर्फ गलिया के साथ मिलकर सुनार की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने ग्राम भीलआमला थाना कमलापुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी विजय उर्फ विजू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दो दिन का रिमांड लिया गया।

झोपड़ी में छुपाकर रख दिए थे जेवर व नकदी

रिमांड के दाैरान पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम भटकुंड स्थित झोपड़ी में जेवर व नकदी छुपाकर रखना बताया। इसके बाद पुलिस ने 600 ग्राम चांदी के जेवरात एवं एक हजार नकदी बरामद की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर तीसरे आरोपी शोभाराम निवासी भीलआमला थाना कमलापुर को भी गिरफ्तार किया गया।

इन तीन जगहों पर भी की थी चोरी

बरोठा थाना टीआई सविता जाटव ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने थाना बरोठा क्षेत्र के ग्राम पत्थरगुराड़िया एवं गाजनोदखेड़ा तथा थाना चिमनगंज उज्जैन क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किया। पत्थरगुराड़िया में हुई चोरी में आरोपी बबलू एवं विजय से एक सोने की चेन एवं चांदी की पायल बरामद की गई। गाजनोदखेड़ा की चोरी में शोभाराम उर्फ गलिया से एक एलईडी टीवी एवं चांदी के सिक्के बरामद किए गए। थाना चिमनगंन उज्जैन चोरी प्रकरण में उज्जैन पुलिस को सूचना दी गई है।

किस आरोपी पर कितने केस दर्ज

  • बबलू के विरुद्ध कुल 22 प्रकरण दर्ज हैं। थाना सोनकच्छ में 08, हाटपीपल्या, कांटाफोड़, बागली, कोतवाली, चिमनगंज उज्जैन थाने में एक-एक, सतवास में दो, बैंक नोट प्रेस में चार, बरोठा में तीन प्रकरण दर्ज हैं।
  • विजय उर्फ विजू पर थाना उदयनगर में एक, कनाड़िया इंदौर व बरोठा में दो-दो केस दर्ज हैं।
  • शोभाराम उर्फ गलिया मेहता पर बरोठा थाने में दो केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- सागर के जैन मंदिर में बड़ी चोरी: 5 मूर्तियां और 3 चांदी के छत्र ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।