• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास TI हत्याकांड: शराब माफिया कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल सहित 3 गिरफ्तार, वीडियो में कबूला पद

देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी पर वाहन चढ़ाकर हत्या के मामले में शराब कारोबारी व कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 12:42:42 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 12:42:42 AM (IST)
देवास TI हत्याकांड: शराब माफिया कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल सहित 3 गिरफ्तार, वीडियो में कबूला पद
देवास TI हत्याकांड

HighLights

  1. TI हत्याकांड में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल समेत 3 अरेस्ट
  2. स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन के नेतृत्व में 5 जिलों की टीमें तैनात
  3. हत्या व आबकारी एक्ट में केस दर्ज, फरार आरोपियों पर 10-10 हजार इनाम

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी पर वाहन चढ़ाकर हत्या के मामले में शराब कारोबारी व कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राहुल कांग्रेस का खातेगांव विधानसभा का प्रभारी है।

उसकी नियुक्ति इसी वर्ष 27 अप्रैल को मप्र कांग्रेस कमेटी ने की थी। पुलिस हिरासत में राहुल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने वर्तमान में खातेगांव का प्रभारी होने के साथ ही वर्ष 2018 से 2024 तक खुद के जिला युवक कांग्रेस का अध्यक्ष रहने की बात कही है।


स्पेशल डीजी उपेन्द्र जैन ने संभाली जांच, 5 जिलों की पुलिस टीमें धरपकड़ में जुटीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी स्पेशल डीजी उपेन्द्र जैन ने खातेगांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी के मामले में कई लोग शामिल हैं। पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपितों की धरपकड़ शुरू की है।

बीएनएस और आबकारी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

खातेगांव थाने में आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), 121(2), 3(5) और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 600 घर होंगे जमींदोज... 13 तक खाली करने का अल्टीमेटम, 14 नवंबर को चलेगा बुलडोजर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।