• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास TI हत्याकांड: ड्राइवर अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर, टायर बदलते समय रिवॉल्वर छीनकर भागा था आरोपी

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या करने के मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है।

By deepak vishwakarmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 11:04:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 11:12:20 PM (IST)
देवास TI हत्याकांड: ड्राइवर अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर, टायर बदलते समय रिवॉल्वर छीनकर भागा था आरोपी
देवास TI हत्याकांड: ड्राइवर अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर

HighLights

  1. आलीराजपुर से पकड़ा गया टीआई का हत्यारा ड्राइवर अक्कू
  2. बरोठा रोड पर भागते समय पुलिस ने पैर में मारी गोली

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में जांच कर रही एसआईटी टीम की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। घटना राजोदा से बरोठा के बीच की है, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर भागने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लघुशंका के बहाने एएसआई की सर्विस रिवाल्वर छीनकर भागा आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईटी की टीम आरोपी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को लेकर खातेगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी वाहन रोककर टायर बदल रहे थे, तभी आरोपी गजेंद्र ने लघुशंका जाने की बात कही। सुरक्षा घेरे में मौजूद एएसआई जैसे ही उसे साइड में ले गए, आरोपी ने अचानक एएसआई की सर्विस रिवाल्वर छीन ली और भागने लगा।


आरोपी ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल होकर पकड़ाया

एसआईटी टीम ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायर कर दिया। एसआईटी ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली गजेंद्र के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया और छीनी गई सर्विस रिवाल्वर बरामद कर ली। घायल आरोपी को रात करीब 10.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- देवास में शराब कांड: चंदाना के बाद खातेगांव में TI की हत्या, विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।