• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

सतवास-पुनासा मार्ग पर तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने बाइक सवारों को रौंदा, खंडवा जिले के दो युवकों की माैत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज गति में थी, बाइक को चपेट में लेकर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान बागली विधायक मुरली...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 06:59:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 07:06:29 PM (IST)
सतवास-पुनासा मार्ग पर तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने बाइक सवारों को रौंदा, खंडवा जिले के दो युवकों की माैत
देवास जिले में हुआ सड़क हादसा।

HighLights

  1. सतवास थाना क्षेत्र की घटना है।
  2. सतवास-पुनासा मार्ग पर घटित।
  3. बाईजगवाड़ा क्षेत्र में हुआ हादसा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। अंचल के सतवास थाना क्षेत्र में सतवास-पुनासा मार्ग पर ग्राम बाईजगवाड़ा के पास तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार के चालक ने सोमवार शाम बाइक सवारों को रौंद दिया इसके बाद कार मक्के के खेत में घुस गई।

हादसे में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार खंडवा जिले के निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले में केस दर्ज करके जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार का चालक नशे में होना बताया गया है। हादसे में जहां बाइक (एमपी12एमवाय9150) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार के अगले हिस्से में भी नुकसान हुआ है।

सतवास थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नितेश पुत्र काशीराम डावर, 34 वर्षीय शक्ति पुत्र नान सिंह डावर दोनों निवासी बायफल पुनासा थाना नर्मदानगर खंडवा के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज गति में थी, बाइक को चपेट में लेकर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान बागली विधायक मुरली भंवरा क्षेत्र के भ्रमण पर थे।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद वो भी मौके पर पहुंचे और लोगों से चर्चा कर जानकारी ली, कई लोगों ने वाहनों की तेज गति पर अंकुश लगाने के उपाय किए जाने की मांग रखी।