• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में करवा चौथ की अगली सुबह महिला की मौत, चांद का इंतजार करते हुए भूखी ही सो गई थी

करवा चौथ पर निर्जला उपवास रखने वाली राधागंज निवासी महिला की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला को सुबह करीब 9 बजे पति ने जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठीं।

By deepak vishwakarmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 09:13:29 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 09:13:29 AM (IST)
देवास में करवा चौथ की अगली सुबह महिला की मौत, चांद का इंतजार करते हुए भूखी ही सो गई थी
देवास में करवा चौथ की अगली सुबह महिला की मौत। -एआई इमेज

HighLights

  1. सुबह घबराहट होने पर पति ने पिलाया था पानी
  2. जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  3. 30 वर्षीय यशोदाबाई ने करवा चौथ का पूजन किया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : करवा चौथ पर निर्जला उपवास रखने वाली राधागंज निवासी महिला की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला को सुबह करीब 9 बजे पति ने जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठीं। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

चांद निकलने की प्रतीक्षा कर रही थीं

स्वजन ने बताया कि रात में सब सामान्य था। 30 वर्षीय यशोदाबाई ने करवा चौथ का पूजन किया था और चांद निकलने की प्रतीक्षा कर रही थीं। रात को इंतजार के बाद भी चांद दिखाई नहीं दिया तो वह बिना कुछ खाए ही सो गईं।


सुबह पानी पीकर फिर सो गई

स्वजन ने बताया कि शुक्रवार करीब 4 बजे यशोदा को घबराहट हुई तो पति ने पानी पिलाया। इसके बाद वे फिर से सो गईं। सुबह जब देर तक वे नहीं उठीं, तो स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार महिला के पति हम्माली करते हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

बादलों के कारण नहीं हुए चंद्रमा के दर्शन, दिशा पूजन कर खोला व्रत

पीपलरावां : नगर में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी।

रात को चंद्र उदय के बाद भी मौसम खराब होने और आसमान में बादल छाए रहने से चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके। महिलाओं ने काफी देर तक चंद्रमा निकलने का इंतजार किया लेकिन बादलों के कारण निराशा हाथ लगी। इसके बाद महिलाओं ने परंपरा के अनुसार दिशा पूजन कर व्रत की रस्में पूरी कीं। पतियों ने पत्नियों को जल ग्रहण कराकर व्रत खुलवाया और उपहार भेंट किए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में करवा चौथ पर पत्नी ने लंबी उम्र नहीं मांगी, पति को दिया नया जीवन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।