• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में खाकी पर हमला, ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में इंदौर रेफर

दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास जवान रामेश्वर गोयल घायल अवस्था में मिले। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया, ज...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:52:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 10:52:27 PM (IST)
धार में खाकी पर हमला, ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में इंदौर रेफर
बायपास पर फर्स्ट बटालियन के जवान को मारी गोली। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. कार सवार बदमाशों द्वारा गोली मारने की आशंका
  2. बायपास पर फर्स्ट बटालियन के जवान को मारी गोली
  3. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। जिले के धामनोद क्षेत्र में सोमवार रात एक पुलिस जवान को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास जवान रामेश्वर गोयल घायल अवस्था में मिले। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सशस्त्र बल की फर्स्ट बटालियन इंदौर में हैं पदस्थ

जानकारी के अनुसार, रामेश्वर गोयल सशस्त्र बल की फर्स्ट बटालियन इंदौर में पदस्थ हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वे ड्यूटी के सिलसिले में इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के समीप उन्हें गोली लगने की घटना सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार लोगों ने उन्हें गोली मारी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी संतोष यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जवान की हालत गंभीर होने के कारण मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- इंदौर की हवाई यात्रा हुई महंगी, दीवाली पर कई शहरों का किराया हुआ दोगुना, बसों पर बढ़ेगा दबाव

गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल का माहौल है।