• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में सड़क हादसे में घायल युवक को मृत समझकर पोस्टमार्टम कराने पहुंचे स्वजन, डॉक्टर ने जांचा तो निकला जिंदा

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को उसके स्वजन मृत समझकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल ले आए। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों न...और पढ़ें

By Rais MohammadEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 10:40:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 10:40:00 PM (IST)
धार में सड़क हादसे में घायल युवक को मृत समझकर पोस्टमार्टम कराने पहुंचे स्वजन, डॉक्टर ने जांचा तो निकला जिंदा
मृत समझकर पोस्टमार्टम कराने पहुंचे स्वजन, डॉक्टर ने बताया जिंदा (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को उसके स्वजन मृत समझकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल ले आए। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि युवक की धड़कनें चल रही हैं और वह सांस भी ले रहा है। यह देखकर स्वजन सहित अस्पताल में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। बाद में युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के रेफर किया। फिलहाल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

आर्थिक तंगी के चलते इंदौर से ला रहे थे वापस, रास्ते में लगा कि मौत हो गई

जानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र मोहन निवासी बटवाड़िया कलां शनिवार रात बखतगढ़ के समीप लाल घाटी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले बदनावर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रतलाम रेफर किया गया। बाद में उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण स्वजन युवक को इंदौर से एंबुलेंस के माध्यम से वापस घर ला रहे थे। रास्ते में उसकी हालत देखकर स्वजन को लगा कि उसकी मृत्यु हो गई है। इसके बाद वे सीधे बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की बात कही।

डॉक्टर ने नाड़ी जांची तो जिंदा मिला युवक, प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉ. कृष्णा राठौर ने युवक की जांच की, तो उसकी नाड़ी और सांसें चलती हुई मिलीं। डॉक्टर ने तत्काल स्वजन को उसे किसी उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद स्वजन उसे पिटगारा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। देर शाम तक उसकी स्थिति स्थिर बताई गई।

यह भी पढ़ें- एमपी के टाइगर रिजर्व में पर्यटन का नया रिकॉर्ड, इस सीजन पहुंचे 10 लाख से ज्यादा सैलानी, 1 अक्टूबर से फिर खुलेंगे द्वार

युवक को मृत समझकर अस्पताल लाया गया था, लेकिन परीक्षण में उसके जीवित होने की पुष्टि हुई। समय रहते चिकित्सकीय जांच होने से उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सका। - डॉ. कृष्णा राठौर, मेडिकल ऑफिसर