• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

भोजशाला के पीछे लगातार छठे सप्ताह हुई जुम्मे की नमाज और अंदर हनुमान चालीसा का पाठ, रही कड़ी सुरक्षा

भोजशाला को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को लगातार छठे सप्ताह सर्वे नंबर 612 पर जुम्मे की नमाज अदा की गई। सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत ...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 07:08:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 07:08:47 PM (IST)
भोजशाला के पीछे लगातार छठे सप्ताह हुई जुम्मे की नमाज और अंदर हनुमान चालीसा का पाठ, रही कड़ी सुरक्षा
धार में हिंदू व मुस्लिम समाज के आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. जगह कम पड़ने के कारण पहुंचे करीब 200 नमाजी
  2. गर्भगृह में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
  3. अगले शुक्रवार से 2:10 बजे होगी नमाज

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार : भोजशाला को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को लगातार छठे सप्ताह सर्वे नंबर 612 पर जुम्मे की नमाज अदा की गई। सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत भोजशाला के पीछे स्थित स्थल पर नमाज के लिए मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे।

पिछले शुक्रवार की तुलना में इस बार नमाजियों की संख्या कम रही। करीब 200 से अधिक लोग यहां नमाज के लिए पहुंचे। इधर, भोजशाला के गर्भगृह में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग थे और भोजशाला मां वाग्देवी व हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठी। इस तरह दोनों पक्षों की आयोजन को देखते हुए भोजशाला परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।


बता दें कि भोजशाला से जुड़े मामले में 15 मई 2026 को हाई कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम समाज ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था के तहत भोजशाला के समीप जुम्मे की नमाज के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन द्वारा न्यायालय के निर्देशों के अनुसार भोजशाला के पीछे सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की जा रही है।

गर्भगृह में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

इधर, शुक्रवार को भोजशाला के गर्भगृह में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान श्रद्धालु मौजूद रहे। भोजशाला में नमाज और पूजा-पाठ को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के बाद प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पिछले शुक्रवार से कम रही संख्या

शुक्रवार को नमाज के लिए मुस्लिम समाज के लोगों का पहुंचना दोपहर करीब एक बजे से शुरु हुआ। हालांकि पिछले शुक्रवार को स्थल पर जगह कम पड़ने की स्थिति बनी थी। इसे देखते हुए इस बार नमाजियों की संख्या कम रही। करीब 200 से अधिक लोग नमाज में शामिल हुए। निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई और इसके बाद लोग वहां से रवाना हो गए।

अब 20 मिनट पहले होगी नमाज

सर्वे नंबर 612 पर अब तक जुम्मे की नमाज दोपहर 2:30 बजे शुरु होती थी और करीब 3 बजे तक चलती थी। शुक्रवार को मुस्लिम समाज की ओर से अगले सप्ताह से नमाज के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। अब अगले शुक्रवार से जुम्मे की नमाज दोपहर 2:10 बजे शुरु होगी। नमाज स्थल पर पहुंचने का सिलसिला हालांकि दोपहर एक बजे से ही जारी रहेगा।

सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल

जुम्मे की नमाज और भोजशाला में होने वाली धार्मिक गतिविधियों को देखते हुए परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश मार्गों से लेकर नमाज स्थल तक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की व्यवस्था पर नजर रखी। प्रशासन की प्राथमिकता दोनों पक्षों की गतिविधियों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रही।

यह भी पढ़ें- भोजशाला में सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए बिछा रहे थे बरसाती, प्रशासन ने रोका, फिर गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ