• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

गर्दन पर धारदार हथियार रख दंपति को बनाया बंधक, फिर 7 तोला सोना और दो लाख नकद लूटकर बदमाश हुए फरार

अज्ञात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दंपति को बंधक बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माह...और पढ़ें

By Rais MohammadEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 07:24:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 07:24:56 PM (IST)
गर्दन पर धारदार हथियार रख दंपति को बनाया बंधक, फिर 7 तोला सोना और दो लाख नकद लूटकर बदमाश हुए फरार
बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर की बड़ी लूट।

HighLights

  1. निसरपुर क्षेत्र के ग्राम पूरा में आधी रात वारदात
  2. बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर की बड़ी लूट
  3. एसडीओपी व थाना प्रभारी ने किया मुआयना

नईदुनिया न्यूज, निसरपुर। कुक्षी थाना अंतर्गत निसरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पूरा में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दंपती को बंधक बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फालिया की नोंक पर दंपती को धमकाया

ग्राम पूरा निवासी अमृतलाल पाटीदार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। मध्य रात्रि के दौरान एक बदमाश घर में घुस गया और अंदर से लगे ताले को तोड़कर अपने अन्य साथियों को भी घर के भीतर प्रवेश करा दिया। इसके बाद बदमाश सीधे उस कमरे में पहुंचे जहां दंपति सो रहे थे।


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने धारदार हथियार फालिया दंपति की गर्दन पर रखकर उन्हें धमकाया और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हथियार के डर से दंपती कुछ भी नहीं कर सके।

सात तोला सोना और दो लाख नकदी पार

इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी और अन्य स्थानों की तलाशी ली तथा करीब सात तोला सोने के जेवरात और लगभग दो लाख रुपये नकद अपने कब्जे में कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सोमवार दोपहर को एसडीओपी सुनील गुप्ता एवं थाना प्रभारी राजेश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया है।

यह भी पढ़ें- बरगी बांध क्रूज हादसा :14 मौतें, हैरत है अभी तक किसी पर केस नहीं, पुलिस के सामने सवाल

प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि बदमाशों को घर की गतिविधियों और नकदी-जेवरात की जानकारी पहले से हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।