धार में नौवीं की दो छात्राओं का अपहरण कर दुष्कर्म, दोनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
नौवीं की दो छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपित नाबालिग हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में ले लि ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 07:50:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 07:50:45 PM (IST)
दो छात्राओं का अपहरण कर दुष्कर्म।HighLights
- दो छात्राओं का अपहरण कर दुष्कर्म
- दोनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार किए
- बाइक से आए थे दोनों नाबालिग आरोपी
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। नौवीं की दो छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपित नाबालिग हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में ले लिया है।
निंबोली बीनते समय बाइक से आए थे आरोपित
गुरुवार शाम नौवीं में पढ़ने वाली तीन छात्राएं निंबोली बीन रही थीं, तभी बाइक सवार दो छात्र पहुंचे। इसमें से दो छात्राओं को जबरन पकड़कर बाइक पर बैठा लिया, फिर सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। दोनों ही बाल अपचारियों ने छात्राओं को धमकी दी और फरार हो गए।
5 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचीं पीड़िताएं
दोनों छात्राएं करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचीं। उनकी दशा देखकर स्वजन हैरान हो गए। रोती-बिलखती छात्राओं ने स्वजन को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार रात स्वजन छात्राओं को लेकर कुक्षी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।