• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में 12 फीट के अजगर को देख मचा हड़कंप, सरपंच ने जान जोखिम में डालकर दुकान से निकाला

मध्य प्रदेश के धार के बाग में पुलिस थाने के सामने स्थित फल की दुकान में बुधवार रात्रि करीब 12 फीट लंबा अजगर घुस गया। दुकान के बाहर अजगर को देखकर राहगीर घबरा गए।

By Rais MohammadEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 05:40:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 05:43:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धार में 12 फीट के अजगर को देख मचा हड़कंप, सरपंच ने जान जोखिम में डालकर दुकान से निकाला
धार में 12 फीट के अजगर को देख मचा हड़कंप

HighLights

  1. दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर, सरपंच ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
  2. पुलिस थाने के सामने फल की दुकान में घुसा था विशालकाय अजगर
  3. क्षेत्र में एक साल में 20 से 25 अजगर निकलने का अनुमान

नईदुनिया न्यूज, धार। पुलिस थाने के सामने स्थित फल की दुकान में बुधवार रात्रि करीब 12 फीट लंबा अजगर घुस गया। दुकान के बाहर अजगर को देखकर राहगीर घबरा गए। इसकी सूचना सरपंच धर्मेंद्र बामनिया को दी गई। वे भोजन की थाली छोड़कर तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अजगर दुकान के शटर के भीतर प्रवेश कर चुका था।

सरपंच ने सावधानीपूर्वक उसे अपने नियंत्रण में लिया और दुकान से बाहर निकाला। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उनके बताए स्थान पर अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। सरपंच बामनिया ने बताया कि अजगर पहले पुलिस थाने के सामने दुकान के बाहर रेंगता हुआ दिखाई दिया था। कुछ ही देर में वह फल की दुकान के अंदर चला गया।


एक साल में 20 से 25 अजगर निकलने का अनुमान

दुकानदार की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ने की व्यवस्था की।एक साल में 20 से 25 अजगर निकलने का अनुमानबामनिया के अनुसार क्षेत्र में पिछले एक-दो वर्षों से अजगर निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं। पहले सालभर में एक-दो अजगर ही दिखाई देते थे, लेकिन अब एक साल में करीब 20 से 25 अजगर सामने आने का अनुमान है। कुछ दिन पहले स्कूल के समीप भी एक अजगर पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें- रातभर महिला के सिरहाने सोता रहा 12 फीट लंबा अजगर, सुबह आंख खुली तो उड़ गए होश, ऐसे बची जान

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इसके अलावा तीखी बयड़ी सहित अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों खेतों में गेहूं की बोवनी और अन्य कृषि गतिविधियों के चलते सफाई की जा रही है। ऐसे में खेतों और आसपास की झाड़ियों में छिपने के स्थान कम होने से अजगर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। क्षेत्र में सांपों की तुलना में अजगर अधिक दिखाई दे रहे हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के कारण ग्रामीण भी सतर्कता बरत रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।