• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

मध्य प्रदेश के धार जिले में पहली बार दौड़ी ट्रेन, पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया शुभारंभ

धार में रेल सुविधा का सपना कई दशकों पुराना है। 8 फरवरी 2008 को झाबुआ में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना का शिला...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 12:20:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 02:26:16 PM (IST)
मध्य प्रदेश के धार जिले में पहली बार दौड़ी ट्रेन, पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया शुभारंभ
धार के टांडा स्टेशन से ट्रेन की शुरुआत।

HighLights

  1. धार में रेल सुविधा का सपना कई दशकों पुराना है
  2. 18 साल 7 महीने बाद यह इंतजार खत्म हो गया
  3. ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्सव जैसा माहौल

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार जिले के लिए 8 सितंबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले को पहली रेल सेवा की सौगात दी है। वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से धार जिले के 28 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया और यात्री रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके साथ ही पहली बार धार जिले के नक्शे पर रेल सेवा शुरू हो गई और जिले की धरती पर ट्रेन दौड़ती नजर आने लगी। धार में रेल सुविधा का सपना कई दशकों पुराना है। 8 फरवरी 2008 को झाबुआ में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना का शिलान्यास किया था।


उस समय उम्मीद थी कि वर्ष 2011 तक जिले को रेल सुविधा मिल जाएगी, लेकिन विभिन्न कारणों से परियोजना में लंबा समय लगा। आखिरकार 18 साल 7 महीने बाद यह इंतजार खत्म हो गया।

naidunia_image

टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी यहां पहुंची और टांडा रोड स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और स्वयं रामकोट तक रेल सफर करने बैंठी।

naidunia_image

रेल सेवा शुरू होने से सबसे बड़ा लाभ टांडा और आसपास के आदिवासी अंचल के लोगों को मिलने की उम्मीद है। खासकर रोजगार के लिए गुजरात और अन्य क्षेत्रों में प्रवास करने वाले हजारों लोगों के लिए यह सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का नया माध्यम बनेगा। जिले के ऐसे भी अनेक लोग हैं, जिन्होंने अब तक ट्रेन देखी तक नहीं है या रेल में सफर नहीं किया है। ऐसे लोगों के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं।

naidunia_image

हालांकि धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के आगामी चरणों और इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के शेष कार्यों के पूरा होने का इंतजार अभी बाकी है। इसके बावजूद आज का दिन धार के लिए एक नए रेल युग की शुरुआत है।

यह भी पढ़ें- इंदौर को मिलने वाली खुशखबरी... इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में आई तेजी, टीही से धार के बीच 95% सिग्नलिंग कार्य पूरा