• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

टांडा रोड पहुंची ट्रेन, अब धार की बारी, रेल लाइन के लिए जल्द निकलेगी निविदा, प्रक्रिया की तैयारियां पूरी

Railway : टांडा रोड तक रेल पहुंचने के बाद अब धार तक रेल संपर्क बढ़ाने की दिशा में रेलवे ने अगला कदम बढ़ा दिया है। टांडा रोड से धार के बीच रेल लाइन निर...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 06:32:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 06:32:12 PM (IST)
टांडा रोड पहुंची ट्रेन, अब धार की बारी, रेल लाइन के लिए जल्द निकलेगी निविदा, प्रक्रिया की तैयारियां पूरी
टांडा रोड पहुंची ट्रेन, अब धार की बारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कठिन भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए विशेष अनुभव वाली एजेंसी को काम देने की तैयारी
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ सितंबर को वडोदरा में दिखाएंगे मेमू ट्रेन को हरी झंडी
  3. रेलवे ने निविदा निकालने की प्रक्रिया की तैयारियां की पूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार : टांडा रोड तक रेल पहुंचने के बाद अब धार तक रेल संपर्क बढ़ाने की दिशा में रेलवे ने अगला कदम बढ़ा दिया है। टांडा रोड से धार के बीच रेल लाइन निर्माण के लिए निविदा दस्तावेज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब जल्द ही निविदा आमंत्रित किए जाने की संभावना है।

रेलवे इस काम के लिए ऐसी निर्माण एजेंसी का चयन करना चाहता है, जिसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बड़े रेल प्रोजेक्ट के निर्माण का विशेष अनुभव हो। निविदा में इसी अनुभव से जुड़ी शर्तों को प्रमुखता दिए जाने की तैयारी है।


क्षेत्र में रेल निर्माण अधिक चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है

टांडा रोड से धार के बीच का क्षेत्र सामान्य रेल निर्माण की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रेलवे निर्माण कार्य में अनुभवी एजेंसी को प्राथमिकता देना चाहता है। इसके लिए निविदा दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।

काम जमीन पर आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा

रेलवे सूत्रों के अनुसार निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सकती है। इस निविदा के जारी होने के बाद टांडा रोड से धार के बीच रेल लाइन निर्माण का काम जमीन पर आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा। अभी तक परियोजना का यात्री रेल संचालन वाला हिस्सा टांडा रोड तक तैयार हुआ है, लेकिन धार तक रेल पहुंचाने के लिए आगे का निर्माण कार्य महत्वपूर्ण है।

8 सितंबर काे पहली बार जिले को यात्री रेल सुविधा मिलने जा रही है

धार जिले के लिए 8 सितंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार जिले को यात्री रेल सुविधा मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को वडोदरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान गुजरात के प्रतापनगर से धार जिले के टांडा रोड के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही धार जिला पहली बार यात्री रेल सेवा के मानचित्र पर शामिल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट: टीही टनल के दोनों प्रवेश द्वार पर दिखेगी भोजशाला की झलक, धार में प्रवेश पर यात्रियों को होगा ऐतिहासिक एहसास