'मैं बहुत दूर जा रहा हूं, माता पिता का ध्यान रखना...', डिंडौरी में सुसाइड नोट और वीडियो बनाकर फांसी पर झूल गया युवक
कोतवाली अंतर्गत अमरपुर रोड स्थित ग्राम चांदपुर निवासी एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 04:28:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 04:28:24 PM (IST)
वीडियो बनाकर फांसी पर झूल गया युवक। (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- डिंडौरी में युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
- छोटे भाई से कहा- माता और पिता का ध्यान रखना
- डिब्बे में रखे 6800 रुपये निकालने का दिया संदेश
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत अमरपुर रोड स्थित ग्राम चांदपुर निवासी एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। चांदपुर के आवास टोला में निवासरत मृतक राम किशोर वनवासी पिता मिही लाल बनवासी उम्र 21 ने अपने घर की रसोई में फांसी लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था। वीडियो सोमवार को सामने आया है।
घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
घटना के दौरान अकेला था मृतक युवक
जानकारी में बताया गया कि मृतक द्वारा फांसी लगाने के बाद उसके छोटे भाई और जीजा ने उसे बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन जब तक उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता मिहीलाल वनवासी के अनुसार उनका परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उनका बड़ा बेटे राम किशोर ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह घर पर ही रहता था।
रविवार को मृतक के माता पिता मजदूरी करने गए थे। मजदूरी के बाद मृतक माता-पिता गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में चले गए थे। उसका छोटा भाई राम प्रसाद बनवासी शाम चार बजे कुआं में नहाने गया था। इस दौरान मृतक घर में अकेला था। उसी दौरान युवक ने वीडियो बनाकर फांसी लगा ली। आसपास निवासरत लोगों ने आवाज सुनकर मृतक के छोटे भाई को बुलाया और मिलकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक युवक के मोबाइल पर अधिक समय बिताने की बात भी सामने आई है।
यह भी पढ़ें- MP के अमन ने पेश की मिसाल, 23 लाख का पैकेज ठुकराया, अब ग्वालियर में शुरू किया खुद का अनूठा स्टार्टअप
माता पिता का ध्यान रखना
फांसी लगाने से पहले मृतक युवक ने अपने मोबाइल में लगभग 19 सेकंड का एक वीडियो बनाया था। संबंधित वीडियो में मृतक ने अपने छोटे भाई से माता-पिता का ध्यान रखने की बात कही है। साथ ही बताया था कि रसोई में एक डिब्बे में 6800 रुपए रखे हैं, उन्हें निकाल लेना।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि घटना स्थल से एक सुसाइड नोट और मोबाइल में वीडियो में मिला है, जिसमें युवक द्वारा फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।