डिंडौरी में 19.25 लाख बोरर कीट जलाएगा वन विभाग, चार डीएफओ की मौजूदगी में होगी कार्रवाई
डिंडौरी जिले में ऐसे एक लाख 46 हजार 784 पेड़ चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग ने ग्रामीणों को पारिश्रमिक देकर इन की...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 08:52:47 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 08:59:30 AM (IST)
विभाग ने ग्रामीणों से कराया कीटों का संग्रहण, फाइल फोटोHighLights
- 19.25 लाख कीटों को जलाएगा वन विभाग
- चार डीएफओ की मौजूगी में होगा दहन
- 24 सितंबर को कीटों को जलाया जाएगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले में साल प्रजाति के पेड़ों के दुश्मन माने जाने वाले 19 लाख 25 हजार 118 साल बोरर कीटों का अब तक संग्रहण किया जा चुका है, जिन्हें आठ संग्रहण केंद्रों में सुरक्षित रखा गया है।
पारदर्शिता के साथ होगा दहन
अब इनके खात्मे की प्रक्रिया शुरू की गई है। 24 सितंबर को डिंडौरी-मंडला जिलों के चार डीएफओ की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ इन कीटों को जलाया जाएगा। दरअसल, साल बोरर कीट पेड़ के तने में छेद कर उसे खोखला कर देते हैं, जिससे पेड़ सूखने लगता है।
एक लाख से ज्यादा पेड़ चिन्हित
डिंडौरी जिले में ऐसे एक लाख 46 हजार 784 पेड़ चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग ने ग्रामीणों को पारिश्रमिक देकर इन कीटों का भी संग्रहण कराया है। वन मंडल अधिकारी अशोक सोलंकी ने बताया कि ग्रामीणों को प्रति कीट दो रुपये के हिसाब से लगभग 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।