डिंडौरी के अस्पताल में डॉक्टर गायब, वीडियो वायरल, कलेक्टर ने 7 डॉक्टरों को भेजा कारण बताओ नोटिस
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के एक जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सुबह निर्धारित समय में ड्यूटी पर न पहुंचने के चलते सीएमएचओ द्वारा कलेक्टर के निर ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 03:44:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 03:44:10 PM (IST)
सीएमएचओ ने 24 घंटे में मांगा 7 डॉक्टरों से जवाबHighLights
- जिला अस्पताल की ओपीडी से डॉक्टर नदारद
- 7 डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारीसीएमएचओ ने 24 घंटे में मांगा 7 डॉक्टरों से जवाब
- सीएमएचओ ने 24 घंटे में मांगा 7 डॉक्टरों से जवाब
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सुबह निर्धारित समय में ड्यूटी पर न पहुंचने के चलते सीएमएचओ द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर 7 डॉक्टर को कारण बताओं नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि शनिवार की सुबह रोज की तरह मरीज पर्ची कटाकर ओपीडी में डॉक्टर से जांच करने पहुंचे, लेकिन ओपीडी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
इस दौरान एक जागरुक नागरिक द्वारा इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया गया। वीडियो में बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में डॉक्टर के इंतजार में खड़े नजर आ रहे थे। जानकारी लगते ही कलेक्टर अंजू भदौरिया द्वारा सीएमएचओ को अस्पताल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण
जारी किए गए नोटिस में सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे द्वारा उल्लेख किया गया कि 28 मार्च को प्रातः कालीन ओपीडी में डाक्टरों के समय पर उपस्थित न होने पर कलेक्टर के आदेश पर उनके द्वारा ओपीडी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित डाक्टर ओपीडी समय सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक उपस्थित नहीं थे, जिससे मरीजों को असुविधा हुई और अस्पताल की सेवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। नोटिस जारी कर सभी 7 डाक्टरों को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे के अंदर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
यह भी पढ़ें- महू में कार में आग लगने से 3 साल के बच्चे की जलकर मौत, पिता के ही सामने गई जान
जबाव ना मिलने पर लिया जाएगा एक्शन
निर्धारित समय में संतोष जनक जबाव प्राप्त न होने की दशा में संबंधित डाक्टरों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। सीएमएचओ द्वारा डॉक्टर अजय राज, डॉक्टर धनराज सिंह, डाक्टर दिलीप रंगारे, डॉक्टर मिनी मोर्वी, डाक्टर कमलेश राज, डाक्टर कन्हैया बघेल और डॉक्टर अमित जैन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।