डिंडौरी जिले में दशगात्र कार्यक्रम में खाना खाने के बाद बिगड़ी ग्रामीणों की तबीयत, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
मोहगांव अस्पताल में 50 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया है। इसी तरह मेहंदवानी अस्पताल में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 01:15:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 01:20:45 PM (IST)
डिंडौरी में अस्पताल में भर्ती ग्रामीण।HighLights
- मेहंदवानी जनपद के ग्राम झामझोला में हुआ हादसा, उल्टी दस्त से ग्रामीण परेशान
- सुखचैन धुर्वे के घर था दसगात्र कार्यक्रम, ग्रामीणों ने खाया था खाना
- खाने में गड़बड़ी की आशंका, स्वास्थ्य विभाग कर रहा घटना की जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। डिंडौरी जिले के मेहंदवानी जनपद अंतर्गत ग्राम झामझोला में दसगात्र कार्यक्रम में खाना खाने से दर्जनों ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहंदवानी सहित मंडला जिले के मोहगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक गांव के सुखचैन धुर्वे के घर दसगात्र का कार्यक्रम शुक्रवार को था। यहां ग्रामीणों ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद सभी अपने अपने घर चले गए। इसके बाद रात 12 बजे के आसपास ग्रामीणों को उल्टी दस्त शुरू हो गए।
![naidunia_image]()
मोहगांव अस्पताल में 50 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया है। इसी तरह मेहंदवानी अस्पताल में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने पुड़ी, सब्जी, दाल, चावल खाया था। खाने में ही गड़बड़ी थी, जिससे हालत खराब हुई है।