डिंडौरी के अमरपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा वाहन, एक दर्जन लोग घायल
मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शुक्रवार की दोपहर सवारियों से भरा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल लगभग आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए सामुद ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 03:59:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 04:11:48 PM (IST)
डिंडौरी में सवारियों से भरा मालवाहक पलटाHighLights
- साप्ताहिक बाजार जा रहा सवारियों से भरा मालवाहक पलटा
- हादसे में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए
- घायलों को स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर में भर्ती कराया गया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम देवरी चौरा रैयत में शुक्रवार की दोपहर सवारियों से भरा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल लगभग आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मालवाहक से व्यापारियों सहित अन्य लोग जनपद समनापुर मुख्यालय के साप्ताहिक हाट बाजार जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास ग्राम चौरा रैयत में मालवाहक पलट गया, जिससे उसमें सवार व्यापारियों सहित लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।