• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

MP: डिंडोरी में 6 इंच बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क टूटा, स्कूलों और आंगनवाड़ी में अवकाश घोषित

जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा 1404.8 मिलीमीटर है। जिले में पिछले 24 घंटे में विकासखंड डिंडोरी में सबसे अधिक 144.2, अमरपुर में 72.2, समनापुर में 93.2, ...और पढ़ें

By Neeraj ShrivasEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 04:07:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 04:12:30 PM (IST)
MP: डिंडोरी में 6 इंच बारिश,  नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क टूटा, स्कूलों और आंगनवाड़ी में अवकाश घोषित
नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क टूटा

HighLights

  1. डिंडोरी जिले में बारिश का दौर जारी
  2. नर्मदा सहित कई नदियां उफान पर
  3. स्कूल और आंगनवाडी में छुट्टी घोषित

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडोरी। जिले में पिछले तीन दिन से हो रही तेज और रिमझिम बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। बारिश के चलते नर्मदा सहित सहायक और क्षेत्रीय नदी खरमेर, चकरार, सिवनी संगम, कुतरेल, कनई, साकुल सहित अन्य नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। नर्मदा नदी तटों पर स्थित मंदिर बाढ़ के पानी में डूबे नजर आ रहे है। पिछले 24 घंटे में डिंडौरी जनपद क्षेत्र में लगभग 6 इंच बारिश दर्ज की गई है।

पुल में पानी आने से आवागमन ठप

बारिश के चलते डिंडोरी से जनपद समनापुर होते हुए बिछिया छत्तीसगढ़ मार्ग में समनापुर मुख्यालय के पास खरमेर नदी में बाढ़ आने से पुल पर पानी आ गया, जिससे इस मार्ग पर सुबह 9 बजे से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। पुल के दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों के पहिए थम गए हैं। जनपद मुख्यालय समनापुर का दर्जनों गांव से संपर्क टूट गया है।


स्कूलों, आंगनवाड़ी में अवकाश घोषित

गुरुवार की सुबह से हो रही बारिश के मद्देनजर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आंगनवाड़ी केंद्रों और नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में गुरुवार का अवकाश घोषित किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है।

जनपद डिंडोरी में 6 इंच हुई बारिश

जिलेभर में एक जून से अब तक कुल 884 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 965 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। इस वर्ष अब तक जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा की तुलना में महज 60.36 प्रतिशत बारिश हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में 12.21 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

डिंडोरी में हुई सबसे ज्यादा बारिश

जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा 1404.8 मिलीमीटर है। जिले में पिछले 24 घंटे में विकासखंड डिंडोरी में सबसे अधिक 144.2, अमरपुर में 72.2, समनापुर में 93.2, बजाग में 107, करंजिया में 60.2, शहपुरा में 31.2 और मेंहदवानी में 72.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह जिले में पिछले 24 घंटे में कुल 83.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।