MP: डिडौरी में बारिश से बढ़ा नर्मदा का जलस्तर, घाट में स्थित मंदिर डूबे, पिछले 24 घंटे में 32 मिमी वर्षा दर्ज
जिलेभर में एक जून से अब तक कुल 764.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 962.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। इस वर्ष अब तक...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 04:54:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 04:58:30 PM (IST)
नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट में डूबे मंदिरHighLights
- डिंडौरी में बारिश ने बढ़ाई लोगों की टेंशन
- नर्मदा का बढ़ा जलस्तर बढ़ने से मंदिर डूबे
- पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई 32 मिमी बारिश
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले में मंगलवार की रात से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार की दोपहर भी जारी है। बुधवार को लगातार हो रही बारिश से क्षेत्रीय नदी, नालों सहित नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। नर्मदा नदी में बाढ़ से जिला मुख्यालय में डेम घाट में स्थित मंदिर पानी में डूब गए हैं।
जिलेभर में पिछले 24 घंटे में कुल 32 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। शहर के अवंती चौक सहित अन्य स्थानों में जलभराव से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहडोल मार्ग पर आवागमन प्रभावित
बारिश के चलते जिला मुख्यालय से नेवसा होते हुए शहडोल को जोड़ने वाले मार्ग में ग्राम मुड़की के आगे रोरा नाला में आई बाढ़ का पानी पुल में आ जाने के कारण इस मार्ग में आवागमन सुबह नौ बजे से बंद है। इसी तरह जिले के जनपद डिंडौरी अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर से घुसिया की ओर जाने वाले मार्ग में पुल में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण इस मार्ग पर भी आवागमन बंद हो गया।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कनई नदी का जलस्तर बढ़ने से मुख्य मार्ग में पुल में पानी आ जाने से आवागमन बंद हो गया है, जिससे मार्ग के दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों के पहिए थम गए हैं और विक्रमपुर का दर्जनों गांव से संपर्क टूटा हुआ है। कुछ चारपहियां वाहन चालक पुल में पानी होने के बाद भी आते जाते नजर आए।
ढाई इंच से अधिक बारिश दर्ज
जिलेभर में एक जून से अब तक कुल 764.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 962.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। इस वर्ष अब तक जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा की तुलना में महज 54.44 प्रतिशत बारिश हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में 20.53 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा 1404.8 मिलीमीटर है। जिले में पिछले 24 घंटे में विकासखंड डिंडौरी में सबसे अधिक 67.1, अमरपुर में 22, समनापुर में 18.3, बजाग में 21, करंजिया में 45.2, शहपुरा में 46.2 और मेंहदवानी में सबसे कम 4.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले 24 घंटे में कुल 32 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।