मछली पकड़ने से गंदा हुआ नदी का पानी, तो भड़के ग्रामीण, डिंडौरी-शहडोल मार्ग पर किया चक्काजाम
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग नदी में मछली पकड़कर पानी गंदा कर रहे हैं, जबकि गांव में पानी का मुख्य स्रोत यही नदी है। इसके विरोध में ग्राम मुड़की मे ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 05:11:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 05:11:21 PM (IST)
मुड़की में रोरा नदी पुल के पास लगाया जाम।HighLights
- गर्मी में पानी की किल्लत और ग्रामीण गुस्सा
- मुड़की में रोरा नदी पुल के पास लगाया जाम
- साप्ताहिक बाजार जा रहे लोग हुए परेशान
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। मछली पकड़ने से डेम का पानी गंदा करने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर डिंडौरी-शहडोल रोड पर ग्राम मुड़की में जाम लगा दिया। सड़क जाम होने की जानकारी लगने पर यातायात पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को काफी देर तक समझाइश दी।
समझाइश के बाद ग्रामीण मान गए और सड़क से हट गए। दोपहर दो बजे से लगाया गया जाम शाम चार बजे के आसपास खुला। इस दौरान लगभग दो घंटे तक डिंडौरी से नेवसा होते हुए शहडोल पहुंच मार्ग में यातायात अवरुद्ध रहा।
![naidunia_image]()
नदी का पानी दूषित होने से भड़के ग्रामीण
ग्रामीणों की मानें तो मुड़की गांव के पास मुख्य मार्ग में रोरा नदी पुल के पास स्टाप डेम बना हुआ है। इसी डेम से ग्रामीण गर्मी में पानी का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग नदी में मछली पकड़कर पानी गंदा कर रहे हैं, जबकि गांव में पानी का मुख्य स्रोत यही नदी है। रविवार को जिला मुख्यालय का साप्ताहिक बाजार होने के कारण आसपास के गांवों से ग्रामीण खरीदी करने डिंडौरी आ रहे थे, जिन्हें जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- 70 मीटर तक कार को घसीट ले गई तेज रफ्तार बोलेरो, बालाघाट में दर्दनाक हादसा, एक की मौत; 5 घायल
यातायात पुलिस की समझाइश के बाद खुला मार्ग
जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों के पहिए थमे रहे और वाहन चालकों सहित यात्री परेशान हुए। यातायात थाना से एएसआई सुनील झिकराम ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी। ग्रामीणों को इस संबंध में पंचायत अथवा विभागीय अधिकारियों से समस्या के निराकरण के लिए शिकायत करने की समझाइश दी गई।