डिंडौरी में सीरीयल चोरी का पर्दाफाश, बाइक समेत सोना चांदी जब्त, गैंग में नाबालिग भी शामिल
खबिर की सूचना पर पुलिस ने संबंधित को पकड़कर पूछताछ की, जिसने चोरी की घटनाओं को नाबालिग के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 04:34:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 04:37:42 PM (IST)
डिंडौरी में पकड़ाए चोर।HighLights
- जेवर, बाइक बेचने की फिराक में थे चोर, पुलिस ने दबोचा
- पांच बाइक समेत सोना चांदी के जेवरात बरामद दो
- आरोपित गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। कोतवाली पुलिस ने थाना अंतर्गत अलग अलग स्थानों से चोरी की गई पांच बाइक समेत सोना चांदी के जेवरात का बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित में एक नाबालिग बताया गया है। आरोपित बाइक व जेवर बेचने की फिराक में थे।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संबंधित को पकड़कर पूछताछ की, जिसने चोरी की घटनाओं को नाबालिग के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया।
कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा विगत कुछ माह में अलग- अलग स्थानो में हुई चोरी के मामलों मे कार्यवाही करते हुये आरोपित इरफान खान पिता गुलमोहन खान उम्र 19 साल निवासी ग्राम मुडकी
एक बाल अपचारी के कब्जे से चोरी की गई पांच मोटर साइकिल एमपी 52 एमसी 9874, एमपी 20 एमई 8563, एमपी 52 एमडी 6640, एमपी 52 एमडी 6132 सहित एक अन्य बाइक और सोने चांदी के जेवर दो सोने के पेंडल, एक सोने की लोंग, चांदी की हाथो छलबल चांदी, चांदी की मोटी पायल बरामद की गई है।
चोरी कर बदल दिया बाइक का रंग
- बताया गया कि आरोपितो द्वारा विगत कुछ माह से लगातार देहात क्षेत्रो मे बाहर खड़े वाहनो को निशाना बनाया जाकर उन्हे चोरी किया जाता था।
- आरोपित चोरी करने के बाद वाहनो का रंग बदलकर और जेवर बेचने की फिराक में थे। तभी कोतवाली डिण्डौरी पुलिस द्वारा आरोपीगण को गिरफ्तार उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका जब्त किया गया है।
- जब्त चार बाइक थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी से संबंधित और अन्य एक मोटरसाइकिल के मालिक की तलाश की जा रही है।
- जब्त पांच मोटर साईकिल की कीमती लगभग चार लाख 10 हजार रूपये और सोने चांदी के जेवर की कीमत करीब एक लाख आठ हजार को मिलकर कुल सामग्री की कीमत पांच लाख 18 हजार रुपए रूपये बताई गई है।