
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी । जिला मुख्यालय में गुरुवार की सुबह नर्मदा पुल से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को नदी में कूदते देख लिया और उसकी जान बचा ली।
पुल से लगभग सौ मीटर दूर महिला को गायत्री घाट में बाहर निकाला गया। इस दौरान महिला पूरे समय रोते बिलखते हुए परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की बात कहती रही।
हादसे के कुछ देर बाद महिला का ममेरा भाई मौके पर पहुंचा और उसे अपने साथ घर ले गया। युवक ने बताया कि बहन एक दिन पहले से घर से लापता थी।
महिला को जब कुछ युवकों द्वारा नदी से निकालकर बाहर लाया गया तो घाट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद महिलाओं ने उसे समझाने और पुलिस में शिकायत करने के बात भी कही, लेकिन महिला ने मना कर दिया। काफी पूछताछ के बाद भी महिला ने। अपना नाम, पता नहीं बताया।
नर्मदा पुल के पास पूजन सामग्री की दुकान लगाने वाली प्रत्यक्षदर्शी गुलाबवती ने बताया कि सुबह 8 बजे के आसपास संबंधित महिला उसे रोते हुए नजर आई थी।
यह भी पढ़ें- बदलेगी मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्ति की शर्त, हाई कोर्ट में चुनौती के बाद सरकार का यू-टर्न