• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

'महिलाओं की वजह से हुए युद्ध लेकिन कोई महिला नहीं मरी', गुना से भाजपा MLA पन्नालाल का विवादित बयान

मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बयान फिर से चर्चा में है। मंगलवार को आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में उन्होंने कहा कि इतिहास में...और पढ़ें

By Dhruv KumarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 08:38:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 08:38:29 PM (IST)
'महिलाओं की वजह से हुए युद्ध लेकिन कोई महिला नहीं मरी', गुना से भाजपा MLA पन्नालाल का विवादित बयान
गुना से भाजपा MLA पन्नालाल का विवादित बयान

HighLights

  1. बीजेपी विधायक बोले- इतिहास में महिलाओं की वजह से हुए युद्ध
  2. मंच पर मौजूद विधायक प्रियंका पेंची ने जताया विरोध
  3. शाक्य ने देशभक्ति गीतों की पंक्तियों पर भी उठाए सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बयान फिर से चर्चा में है। मंगलवार को आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में उन्होंने कहा कि इतिहास में सभी युद्ध महिलाओं के कारण हुए लेकिन उनमें किसी महिला की मौत नहीं हुई। सब पुरुष ही मरे।

मंच पर मौजूद चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने इसे महिलाओं का अपमान बताया, तो शाक्य चिढ़ गए और बोले-उन्होंने कई किताबें पढ़ी हैं, उन्हें पता है कि कहां किसका अपमान और सम्मान हुआ है।

रामायण, महाभारत और पृथ्वीराज चौहान के दिए उदाहरण

शाक्य ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण को उसके भाई ने समझाया था कि पराई स्त्री को ले जाना मौत का सामान है। उन्होंने यह भी कहा कि महाभारत में पांचाली के कारण एक करोड़ लोग मारे गए, लेकिन कोई महिला नहीं मरी। पृथ्वीराज चौहान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि संयोगिता के कारण 55 सामंत मारे गए।


'देश के लिए जान देंगे नहीं, जान ले लेंगे': देशभक्ति गीतों पर रोक लगाने की मांग

शाक्य ने इस दौरान "दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए..." जैसे गीतों पर रोक लगाने की मांग की। तर्क दिया कि जान इतनी सस्ती नहीं है। हम जान देंगे नहीं, वतन के लिए जान ले लेंगे।

यह भी पढ़ें- 'कमर्शियल दुकानें बने नर्सिंग कॉलेज'... MP नर्सिंग घोटाला मामले में हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 130 कॉलेजों की अर्जी खारिज