• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

ब्रिटेन में पढ़ाई करने के नाम पर गुना के छात्र ने सरकार से लिए 37 लाख, लेकिन विदेश गया ही नहीं, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक छात्र ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना को चूना लगा दिया।

By Dhruv KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 12:41:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 12:41:37 AM (IST)
ब्रिटेन में पढ़ाई करने के नाम पर गुना के छात्र ने सरकार से लिए 37 लाख, लेकिन विदेश गया ही नहीं, FIR दर्ज
ब्रिटेन में पढ़ाई करने के नाम पर गुना के छात्र ने सरकार से लिए 37 लाख (AI तस्वीर)

HighLights

  1. छात्र ने ब्रिटेन जाने के नाम पर सरकार से लिए 37 लाख
  2. छात्र ने योजना से मिली राशि खर्च कर ली
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक छात्र ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना को चूना लगा दिया। छात्र ने स्नातकोत्तर की शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) जाने के नाम पर 37 लाख रुपये की छात्रवृत्ति ली, लेकिन पढ़ाई करने गया ही नहीं। एक साल बाद विभाग ने छात्र के विरुद्ध एफआइआर कराई है।

गुना कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से की गई शिकायत के आधार पर एफआइआर की गई है। शिकायती आवेदन में कहा गया है कि दीपक पुत्र अरविंद धाकड़ (24) ने यूके में उच्च शिक्षा के लिए विभाग से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इस पर विभाग द्वारा 37 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी, लेकिन छात्र विदेश गया ही नहीं और विभाग से प्राप्त राशि खर्च कर दी।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अटकी 8,255 बच्चों की स्कॉलरशिप, 2.5 महीने में भी ब्योरा नहीं दे पाए निकाय, सूडा ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

विभाग ने दी गई राशि वापस करने के लिए बार-बार नोटिस भेजा लेकिन छात्र उसे लौटा नहीं रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना चलाई जाती है।