• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ऑटो चालक को पीट रहा था शराबी, रोकने पर सिपाही से झूमाझटकी; डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल

आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे पकड़कर कंपू थाने ले जाया गया। उस पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:19:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:20:32 PM (IST)
ऑटो चालक को पीट रहा था शराबी, रोकने पर सिपाही से झूमाझटकी; डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल
घटना का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का फोटो।

HighLights

  1. किराये के विवाद में ऑटो चालक से मारपीट
  2. रोकने पर आरक्षक से करने लगा झूमाझटकी
  3. वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजार बिस्तर अस्पताल के सामने ऑटो चालक को शराब के नशे में एक युवक पीट रहा था। जब उसे यहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक सतीश खरे ने रोका तो वह उससे ही उलझ गया। ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक से झूमाझटकी कर दी। इसके बाद आरक्षक ने भी उसे डंडे से पीटा।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे पकड़कर कंपू थाने ले जाया गया। उस पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।


नशेड़ी का नाम हरेंद्र उर्फ हीरू चौहान

यहां हंगामा करने वाले नशेड़ी का नाम हरेंद्र उर्फ हीरू चौहान बताया गया है। वह इ-रिक्शा में सवार होकर कंपू स्थित हजार बिस्तर अस्पताल आया था। यहां वह किराये को लेकर आटो चालक से विवाद करने लगा। इसके बाद उसने चालक को पीटना शुरू कर दिया। यहां सतीश खरे की ड्यूटी थी। उसने रोका तो सतीश से उलझ गया। इसके बाद सतीश से झूमा-झटकी कर दी। तब सतीश ने डंडे से मारा और उसे खदेड़ा।

ऑटो चालक के साथ युवक मारपीट कर रहा था। अत्यधिक शराब पी रखी थी। टोकने पर आरक्षक से विवाद किया। उस पर कंपू थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। - अखिल नागर, निरीक्षक, कंपू यातायात थाना