• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मिलावट के खिलाफ अभियान से ग्वालियर की मावा मंडी में हड़कंप, दुकानों तक ढंककर पहुंच रहीं डलिया

Gwalior Mawa Mandi: ग्वालियर के मोर बाजार में मावे की आवक 200 डलियों से घटकर 35 डलियां रह गई। पकड़े जाने के डर से डलियां ढंककर ला रहे कारोबारी।

By Anoop BhargavEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 08:49:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 08:54:22 AM (IST)
मिलावट के खिलाफ अभियान से ग्वालियर की मावा मंडी में हड़कंप, दुकानों तक ढंककर पहुंच रहीं डलिया
ग्वालियर में दुकान पर रखी मावे की डलिया।

HighLights

  1. मावा मंडी मोर बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद सन्नाटा
  2. पकड़े जाने के डर से कई कारोबारियों ने बाहर से मावा मंगाना बंद कर दिया
  3. दुकान पर मावा रखने के बजाय सीधे घर से ग्राहकों को सप्लाई कर रहे व्यापारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मावा कारोबार अब खुले बाजार से निकलकर दूसरे रास्तों पर जाता दिखाई दे रहा है। शहर की प्रमुख मावा मंडी मोर बाजार में पिछले दो-तीन दिनों से अधिकांश कारोबारियों ने बाहर से मावा मंगाना बंद कर दिया है। जो व्यापारी मावा बुला रहे हैं, वे भी इक्का-दुक्का डलियां ही मंगा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान रास्ते में पकड़े जाने से बचने के लिए मावे की डलियों को ढंककर दुकानों तक पहुंचाया जा रहा है। कुछ दुकानदारों ने बाहर से सप्लाई लेने के बजाय घरों से मावा पहुंचाना शुरू कर दिया है।

मोर बाजार में पहले रोजाना करीब 200 डलियां यानी 5 हजार किलो मावा पहुंचता था। अब इसकी आवक घटकर महज 30 से 35 डलियां यानी 750 से 875 किलो रह गई है। आवक में भारी गिरावट के चलते शहर की दुकानों पर मावा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बाजार में कम फेट वाले मावे के दाम भी 240 से 300 रुपए किलो तक बताए जा रहे हैं।


रास्ते में पकड़ का डर, डलियों पर डाल रहे पर्दा

कार्रवाई से बचने के लिए मावे की डलियों को ढंककर दुकानों तक पहुंचाने की बात सामने आई है। कारोबारियों के मुताबिक रास्ते में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जांच या धरपकड़ का डर बना रहता है। यही वजह है कि बाहर से मावा मंगाने वाले कई व्यापारियों ने सप्लाई ही रोक दी है। कुछ कारोबारी अब खुले तौर पर दुकान पर मावा रखने के बजाय घर से ग्राहकों तक सप्लाई पहुंचा रहे हैं। इससे मावे के कारोबार की निगरानी और सैंपलिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

40 दुकानों वाले बाजार में सन्नाटा

मोर बाजार में मावे की करीब 40 दुकानें हैं। यहां भिंड-मुरैना के अलावा धौलपुर से भी मावा आता है। लगातार कार्रवाई के कारण दुकानों पर पहले की तरह मावा नजर नहीं आ रहा है। एक व्यापारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि कार्रवाई के डर से कारोबारियों ने मावा मंगाना कम कर दिया है। व्यापारी का कहना है कि जांच और कार्रवाई जरूरी है, लेकिन मानक के अनुसार कारोबार करने वाले व्यापारियों और मिलावट करने वालों में अंतर किया जाना चाहिए।

फेट कम तो मावा कम, फिर भी कीमत बढ़ी

कारोबारियों के अनुसार दूध में फेट कम होने के कारण मावा निकलने की मात्रा भी घट गई है। पहले एक किलो दूध से करीब 250 ग्राम मावा निकलता था, जबकि अब यह मात्रा करीब 200 ग्राम रह गई है। मावा कम निकलने के बावजूद बाजार में कम फेट वाले मावे के दाम 240 से 300 रुपए किलो तक बताए जा रहे हैं।

इससे उपभोक्ताओं के सामने दोहरी परेशानी खड़ी हो गई है एक तरफ मावा आसानी से उपलब्ध नहीं है, दूसरी तरफ उपलब्ध मावे की गुणवत्ता और कीमत को लेकर सवाल हैं।

मिलावट के लिए स्टार्च से मैदा तक इस्तेमाल

मावा कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार भिंड-मुरैना और ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मावे की मात्रा बढ़ाने के लिए स्टार्च, आलू, मिल्क पाउडर और वनस्पति घी जैसी सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके अलावा शकरकंद, सिंघाड़े का आटा और मैदा मिलाए जाने की भी बात कही जाती है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले MP में मिलावट का बड़ा खेल, 22 दिन में 44 हजार किलो दुग्ध उत्पाद जब्त; डिटर्जेंट समेत खतरनाक रसायन मिले

मावे के सैंपल जांच के लिए भेजे

विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही हैं। मोर बाजार में भिंड से परिवहन कर लाया गया मावा भी पकड़ा जा चुका है। उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। - डॉ. एमएस सागर, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन