• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में 15.14 करोड़ से बनेगा अटल स्मारक, ह्यूमनाइड रोबोट सुनाएंगे संसद और कारगिल की कहानी

ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर 15.14 करोड़ से अटल स्मारक बनेगा।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 08:37:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 08:57:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में 15.14 करोड़ से बनेगा अटल स्मारक, ह्यूमनाइड रोबोट सुनाएंगे संसद और कारगिल की कहानी
ग्वालियर में हाईटेक अटल स्मारक, रोबोट सुनाएंगे कारगिल की गाथा (AI Generated Image)

HighLights

  1. ग्वालियर में बनेगा अटलजी का हाईटेक स्मारक
  2. ह्यूमनाइड रोबोट सुनाएंगे कारगिल और संसद की गाथा
  3. सेंसर वाले फर्श पर महसूस होगा पोखरण परीक्षण

नईदुनिया, प्रतिनिधि, ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक सफर को अब लोग आधुनिक तकनीक के जरिए तस्वीरों और दस्तावेजों के साथ देख सकेंगे। ग्वालियर में बनने वाले अटल स्मारक में उनका संसदीय अवतार नजर आएगा और रोबोट कारगिल युद्ध की गाथा सुनाएंगे। यहां संसद का एक मिनी थिएटर बनाया जाएगा, जिसमें अटलजी का ह्यूमनाइड रोबोट संसदीय सत्र का अनुभव कराएगा।

कारगिल युद्ध की कहानी को चार ह्यूमनाइड रोबोट, थ्री-डी विजुअल और प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए दिखाया जाएगा। पोखरण परमाणु परीक्षण से जुड़ी गैलरी में काउंटडाउन से लेकर परीक्षण के प्रभावों तक का अनुभव कराने की योजना है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने अटल स्मारक को म्यूजियम आफ लीडरशिप एंड नेशन बिल्डिंग के रूप में विकसित करने के लिए 15.14 करोड़ रुपये का अनुमानित टेंडर जारी किया है।


सेंसर वाले फर्श पर महसूस होगा पोखरण का कंपन

पोखरण परमाणु परीक्षण की गैलरी सबसे खास होगी। यहां प्रेशर और मोशन सेंसर वाला विशेष फर्श बनाया जाएगा। इस फर्श पर पर्यटकों के चलते ही स्क्रीन पर काउंटडाउन शुरू हो जाएगा और भूमिगत परीक्षण स्थल के दृश्य दिखाई देने लगेंगे। कंपन और हवा के झोंकों के प्रभाव से परमाणु परीक्षण का रियल अनुभव कराया जाएगा।

इसके साथ तीन तरफ डायोरामा, एलईडी स्क्रीन और ऑडियो व्यवस्था भी होगी। इस गैलरी में पर्यटकों को लगेगा कि वे खुद पोखरण में मौजूद हैं और परीक्षण देख रहे हैं। इस तकनीक से युवाओं को देश की परमाणु शक्ति की कहानी रोचक तरीके से समझाई जाएगी।

थ्री-डी पहाड़ियों में जीवंत होगा कारगिल युद्ध

कारगिल गैलरी में पहाड़ी क्षेत्र का थ्री-डी मॉडल तैयार किया जाएगा। प्रोजेक्शन के जरिए युद्ध के दृश्य दीवारों और मॉडल पर दिखाए जाएंगे। चार ह्यूमनाइड रोबोट और सराउंड साउंड सिस्टम से सैनिकों के साहस और युद्ध की घटनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम और उनकी कहानियां भी डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगी। इंटरएक्टिव कियोस्क पर युद्ध और सैन्य अभियानों की पूरी समयरेखा उपलब्ध रहेगी। इस गैलरी का मकसद कारगिल युद्ध के हर पहलू को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। रोबोट के जरिए कहानी सुनने से यह अनुभव और भी जीवंत हो जाएगा।

ग्वालियर से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर

संग्रहालय में अटलजी के शुरुआती जीवन और ग्वालियर से उनके जुड़ाव को भी खास जगह दी जाएगी। इसे इंटरएक्टिव वॉल, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन और टाइमलाइन के जरिए दिखाया जाएगा। उन्हें मिले उपहारों, स्मृति चिह्नों और भारत रत्न से जुड़ी सामग्री के लिए अलग गैलरी होगी। डिजिटल और पारंपरिक लाइब्रेरी में उनके विचार, भाषणों के अंश और जीवन की प्रमुख घटनाएं दिखाई जाएंगी।

भारत छोड़ो आंदोलन और आपातकाल से जुड़े प्रसंगों को भी इसमें स्थान मिलेगा। इसके लिए जेल की कोठरी जैसे दृश्य तैयार किए जाएंगे। प्रोजेक्शन मैपिंग से उनकी हस्तलिखित डायरी के अंश दीवारों पर दिखाए जाएंगे। ध्वनि प्रभाव और अटलजी की कविताओं के वॉयसओवर से इन प्रसंगों को जीवंत बनाने की योजना है। मिनी संसद थिएटर में बैठकर दर्शक अटलजी के संसदीय भाषणों का अनुभव कर सकेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।