• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में कांवड़ यात्रा पर जा रहे युवकों पर हमला: कार से टक्कर के बाद पथराव, तलवार-हथौड़े से वार; हिंदू संगठनों का हंगामा

Gwalior Kanwar Yatra Attack: घटना की सूचना जैसे ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों को लगी तो तुरंत इनके कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 08:45:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 08:45:33 AM (IST)
ग्वालियर में कांवड़ यात्रा पर जा रहे युवकों पर हमला: कार से टक्कर के बाद पथराव, तलवार-हथौड़े से वार; हिंदू संगठनों का हंगामा
किला गेट के पास कांवड़ यात्रा ले जा रहे युवकों से विवाद के बाद लगी भीड़ l नईदुनिया

HighLights

  1. अर्टिगा कार की टक्कर से शुरू हुआ विवाद
  2. घातक हथियारों से हमला और सोने की चेन लूटी
  3. थाने का घेराव, रात में पुलिस बल तैनात

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में कांवड़ यात्रा में जा रहे युवकों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हमला कर दिया। पहले अर्टिगा कार से युवक को टक्कर मारी। युवक को चोट लगने पर उसके साथियों ने किया तो अर्टिगा में सवार मुस्लिम युवक व इनके साथियों ने हमला कर दिया। इन लोगों के घर भी आसपास ही थे, पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया और हिंदु युवकों पर हमला किया गया। तलवार-हथौड़े से सिर पर वार किया गया। इन लोगों की ओर से पथराव भी हुआ।

एक युवक के सिर में 18 टांके आए हैं। घटना की सूचना जैसे ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों को लगी तो तुरंत इनके कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। आधी रात तक ग्वालियर थाने पर हंगामा चलता रहा। देर रात इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।


जब हिंदू संगठनों ने थाना घेरा तब दर्ज हुई FIR

उपनगर ग्वालियर के घासमंडी में रहने वाला विवेक यादव अपने साथी शुभम यादव के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होने जा रहा था। कांवड़ यात्रा में जाने के लिए यह लोग अपने दोस्त जोगेंद्र का इंतजार कर रहे थे। कांवड़ यात्रा उस समय कुछ दूरी पर थी। यहां अर्टिगा कार में सवार होकर अरशद खान, गोलू खान, अकील खान, बंटू खान निकले। इन्होंने विवेक को टक्कर मार दी। जिससे उसे चोट लगी। जब उसके दोस्तों ने टोका तो यह हमलावर हो गए। इनके साथी भी आ गए। फिर तो इन लोगों ने हथौड़े और तलवार से हमला किया। जमकर पथराव भी किया। विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में जब हिंदू संगठनों ने थाना घेरा तब एफआईआर दर्ज की गई।

विहिप नेता बोले- यह बर्दाश्त नहीं, खुले में मांस बिकता है, यहां हुआ हमला

विश्व हिंदू परिषद के मध्यभारत प्रांत के उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा और जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल ने कहा कि हिंदू युवकों पर हमला किया गया। जहां यह घटना हुई, वहां खुले में मांस बिकता है। पहले टक्कर मारना और फिर समूह में हमला करना। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा।

पूरे शहर का फोर्स ग्वालियर और बहोड़ापुर में तैनात

घटना के बाद शहर के सभी प्रमुख थानों के थाना प्रभारी और पूरे शहर का फोर्स यहां भेजा गया। रात को एफआइआर होने तक पुलिस अधिकारी तैनात रहे। काफी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

घासमंडी, मछली मंडी में खुले में मांस की बिक्री...

उपनगर ग्वालियर में घासमंडी, मछली मंडी ऐसे इलाके हैं। जहां खुलेआम मांस की बिक्री होती है। यहां नानवेज के ठेले, स्टाल पर लोग खुले में शराब पीते हैं। इससे यहां अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। यहां रोकने पर आम लोगों के साथ मांस बेचने वाले अभद्रता करते हैं। मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इनमें अधिकांश मुस्लिम समाज के लोग हैं। पुलिस-प्रशासन खुले में मांस बिक्री पर रोकने लगवाने में नाकाम हैं। इसके चलते ऐसी घटनाएं होती हैं। अगर पुलिस यहां लगातार गश्त करे तो गुंडागर्दी करने वालो पर कार्रवाई कर घटनाओं को रोका जा सकता है। वहीं विवेक यादव गले में सोने की चेन पहना था, इसे भी हमलावरों ने लूट लिया।

कांवड़ यात्रा में शामिल होने जा रहे युवकों पर हमला किया था। आरोपितों पर एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। - धर्मवीर सिंह, एसएसपी