ग्वालियर में डॉक्टर की करोड़ों की मशीनें हड़पने की कोशिश, कोर्ट के आदेश पर मकान मालिक समेत पूरे परिवार पर FIR
डॉक्टर की करोड़ों रुपये की मशीनों को हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस परिवार से गोदाम बनाने के लिए जमीन किराये पर ली गई थी। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 10:42:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 10:42:19 PM (IST)
मालिक समेत पूरे परिवार पर FIRHighLights
- ग्वालियर में डॉक्टर की करोड़ों की मशीनें हड़पने का प्रयास
- किराये की जमीन पर बने गोदाम का ताला तोड़कर मशीनों के पार्ट चोरी
- कोर्ट के आदेश पर झांसी रोड थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में एक डॉक्टर की करोड़ों रुपये की मशीनों को हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस परिवार से गोदाम बनाने के लिए जमीन किराये पर ली गई थी, उसी परिवार ने गोदाम का ताला तोड़कर मशीनों के कुछ हिस्से चोरी कर लिए। मामले में डॉक्टर की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पड़ाव निवासी डॉ. राजीव माने नेफ्रोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने डायग्नोस्टिक सेंटर की मशीनें रखने के लिए हाकिम सिंह मावई और उसके स्वजनों से जमीन किराये पर ली थी, जहां मशीनें रखी गई थीं।
गोदाम का ताला तोड़कर मशीनों के पार्ट चोरी
आरोप है कि डॉक्टर की अनुमति के बिना हाकिम सिंह मावई और उसके स्वजन नरेंद्र सिंह मावई, ज्योति मावई और लखविंदर ने गोदाम का ताला तोड़ दिया और मशीनों के कुछ हिस्से चोरी कर लिए। जब डॉक्टर को इसकी जानकारी लगी और वे गोदाम पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया और धमकाने लगे।