'सब नालायक हैं, अभी सस्पेंड करो...', ग्वालियर में भूमि पूजन से गायब अफसरों पर भड़के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह
ग्वालियर के वार्ड 52 में शुक्रवार को हुए विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में निगम के अफसरों के गायब रहने पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भड़ ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 10:00:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 10:00:39 PM (IST)
भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री का पारा सातवें आसमान पर।HighLights
- भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री का पारा सातवें आसमान पर
- ग्वालियर नगर निगम के अफसर कार्यक्रम से रहे नदारद
- मंत्री ने फोन पर कहा- जेडओ को अभी सस्पेंड करो
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। वार्ड 52 में शुक्रवार को हुए विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में निगम के अफसरों के गायब रहने पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भड़क गए। उन्होंने तुरंत निगम आयुक्त को फोन कर कहा कि इतनी बेइज्जती कि कार्यक्रम में मंत्री स्तर का व्यक्ति आ रहा है और नगर निगम का जेडओ लेवल का अफसर तक नहीं। केवल एक पंप ऑपरेटर है। इसलिए जेडओ पर कार्रवाई कर तुरंत बताएं। मंत्री के फोन के बाद निगम आयुक्त ने जेडओ सौरभ शाक्य को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
'सब आदमी नालायक हैं उन्हें कुछ मालूम नहीं'
मंत्री ने कहा सब आदमी नालायक है। उन्हें यह नहीं मालुम कि कितने कार्यों का व कितनी राशि का भूमिपूजन है। आपका जेडओ यहां है नहीं, अपर कमिश्नर आर्या को आना था वह नहीं आया। कटारे कहीं बाहर है, ऐसे थोड़े ही चलेगा। जेडओ को तुरंत सस्पेंड करो और कार्रवाई कर बताओ। नहीं तो अब तुमसे भी बात नहीं करेंगे और किसी काम के लिए नहीं कहेंगे।
ये नाटकबाजी क्यों?
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर निगम कार्यक्रम और उसमें उसके ही अधिकारी नहीं हैं। उपयंत्री को कितने के विकास कार्य होने हैं उसे मालूम ही नहीं है। जेडओ को यहां रहना चाहिए था। एक तो जेडओ को तुरंत हटा दें, बात करने से काम नहीं चलेगा। कार्रवाई करना है तो करो, नहीं तो बात नहीं करेंगे। जेडओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहले भी कहा था।
यह भी पढ़ें- जिस युवक का किया अपहरण, उसी पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, भोपाल में सामने आया अनोखा फिल्मी 'लव-ड्रामा'
तुरंत जारी किया जेडओ के सस्पेंशन का आदेश
कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह द्वारा फोन पर आयुक्त से नाराजगी जताने के बाद निगमायुक्त ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 के जेडओ यानि क्षेत्राधिकारी सौरभ शाक्य के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। आदेश में आयुक्त ने भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद न रहने, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को हल न करना, बिना अनुमति सड़क की खुदाई को न रोकने आदि जैसे आरोपों को लेकर तुरंत निलंबन आदेश जारी कर दिया।