दिल्ली के रामलीला मैदान में कल होगी कांग्रेस गठबंधन की महारैली, ग्वालियर से बड़ी संख्या में जाएंगे कार्यकर्ता
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ दिल्ली पहुंचेगा।
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 02:07:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 02:08:29 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक डॉ. सतीश सिकरवार। नईदुनियाHighLights
- विधायक सतीश सिकरवार ने सौंपी जिम्मेदारी
- बस, कार और ट्रेन से दिल्ली जाएंगे कार्यकर्ता
- लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का आंदोलन
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को कांग्रेस गठबंधन की ओर से महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें नगर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रैली की तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में जीवाइएमसी गार्डन में बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने और रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
ग्वालियर पूर्व विस क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ दिल्ली पहुंचेगा
उन्होंने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का आंदोलन है।
बस, कार और ट्रेन से दिल्ली जाएंगे कार्यकर्ता
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ दिल्ली पहुंचेगा। बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करें। राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए सभी को दिल्ली पहुंचना है। कार्यकर्ता 90 कारें, 10 बस समेत कुछ रेल मार्ग से जाएंगे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और एसआइआर को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। रैली में ग्वालियर की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ब्लाक, वार्ड और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं।