'सिबिल खराब है, लोन वापस लेंगे', ग्वालियर में BSF जवान से आठ लाख रुपये का साइबर फ्रॉड
Cyber Fraud MP: ग्वालियर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल की टेकनपुर अकादमी में पदस्थ एक आरक्षक को बैंक मैनेजर बनकर फ ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 08:39:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 02:02:06 AM (IST)
ग्वालियर में BSF आरक्षक से बैंक मैनेजर बनकर आठ लाख रुपये की ठगी। AI Generated ImageHighLights
- बैंक मैनेजर बनकर फोन कर ठगी की वारदात
- OTP साझा करते ही खाते से आठ लाख गायब
- पांच महीने बाद बैंक जाने पर पता चला
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में पदस्थ आरक्षक अवनीश पुत्र गफ्फार खान के साथ आठ लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। मूलतः भिंड जिले के लहार निवासी अवनीश ने स्टेट बैंक आफ इंडिया से 11 लाख रुपये का लोन लिया हुआ था। सितंबर 2025 में उनके पास अनजान नंबर से फोन आया।
सिबिल खराब होने का डर दिखाया
फोन करने वाले ने अपना नाम विनोद कुमार सिन्हा बताते हुए खुद को स्टेट बैंक आफ इंडिया दिल्ली शाखा का मैनेजर बताया। उसने कहा कि उनकी सिबिल खराब है और भविष्य में लोन नहीं मिलेगा, इसलिए तुरंत जानकारी सत्यापित करनी होगी। डर के कारण आरक्षक ने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी और ओटीपी साझा कर दिया।