ग्वालियर में सिलिंडर बुकिंग करें 25 दिन बाद, लेकिन मिलेगा 35 से 40 दिन बाद ही; इंडेन ग्राहक सबसे ज्यादा परेशान
बेशक केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया हो कि सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन बाद करा सकते हैं, लेकिन बुकिंग कराने के बाद डीएसी यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड ही आठ से ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 11:27:24 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 11:27:24 AM (IST)
ग्वालियर में 40 दिन में मिल रहा सिलिंडर (फाइल फोटो)HighLights
- बुकिंग के तुरंत बाद आने वाला डीएसी कोड ही आता है कई दिन बाद
- इसके बाद डिलीवरी में भी लगते हैं सात से आठ दिन
- हलवाई व रेस्टोरेंट संचालकों को ब्लैक में मिल रहे मनमुताबिक सिलिंडर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बेशक केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया हो कि सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन बाद करा सकते हैं, लेकिन बुकिंग कराने के बाद डीएसी यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड ही आठ से नौ दिन में उपभोक्ताओं के पास आ रहा है। कोड आ भी जाता है तो इसके बाद सिलिंडर की डिलीवरी भी छह से सात दिन में मिल रही है यानी कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर 35 से 40 दिन में ही मिल रहा है।
खास तौर से इंडेन गैस के उपभोक्ताओं के साथ यह हो रहा है। हालांकि अन्य गैस कंपनियों में समय कम लग रहा है। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
यह होता था पहले और अब यह हालत
पहले जैसे उपभोक्ता एलपीजी सिलिंडर बुक कराता था तो तुरंत ही उसे एसएमएस के जरिये डीएसी कोड मिल जाता था। डीएसी कोड मिलने के बाद दूसरे या तीसरे दिन उन्हें सिलिंडर मिल जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब बुकिंग कराने के बाद डीएसी नंबर ही आठ से दस दिन में आ रहा है। डीएसी नंबर आने के बाद एजेंसी से सिलिंडर की डिलीवरी सात से आठ दिन में मिल रही है।
क्यों हो रहा है ऐसा
गैस एजेंसियों के मुताबिक कंपनी से उन्हें मांग के मुताबिक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में डीएसी नंबर भी उपभोक्ताओं को देरी से मिल रहे हैं। साथ ही डीएसी नंबर मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं को डिलीवरी में देरी हो रही है।
बताया जाता है कि कुछ एजेंसियों को तो मांग के मुताबिक ठीक ठाक संख्या में सिलिंडर मिल जाते हैं, लेकिन कई एजेंसियों को मांग के आधे भी नहीं मिलते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं तक सिलिंडर देरी से पहुंचते हैं।
तो इसलिए नहीं मिल रहे शादी वालों को सिलिंडर
शहर की तकरीबन सभी गैस एजेंसियां खाद्य नियंत्रक कार्यालय ये सूची मिलने व वहां से लिखा हुआ होने के बाद भी शादी के कार्ड पर दो से तीन कमर्शियल सिलिंडर दे रही हैं, लेकिन यही सिलिंडर शहर के रेस्टोरेंट, होटल व हलवाईयों को मन मुताबिक आसानी से मिल रहे है।
यह भी पढ़ें- कस्टमर्स से धोखाधड़ी पर कड़ा एक्शन, भोपाल के कोलार में सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी सस्पेंड, अब रघु एजेंसी करेगी सप्लाई
बताया जाता है कि ये लोग कमर्शियल सिलिंडर के 1900 रुपये की जगह 3500 रुपये चुकाते हैं। यही वजह है कि उन्हें एक मुश्त 10 से लेकर 20 सिलिंडर आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में उनका काम बंद नहीं होता, जबकि जिनके घरों में शादी है, वे लोग सिलिंडरों के लिए परेशान हो रहे हैं।
सिलिंडर बुकिंग के बाद डीएसी कोड न आने व कमर्शियल सिलिंडर की आमलोगों की उपलब्धता को लेकर नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग अरविंद भदौरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किए।