• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दुश्मन को फंसाने के लिए रचा खौफनाक षड्यंत्र: बीजेपी नेता के भाई ने दिव्यांग नौकर को घर से बुलाकर खुद गोलियों से भूना

शुक्रवार की रात तक आशंका थी- श्यामू गुर्जर और उसके साथियों की गोली लगने से संदीप की मौत हुई है, लेकिन रातभर चली पुलिस की पड़ताल और मृतका की पत्नी ने न...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 10:05:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 10:06:06 PM (IST)
दुश्मन को फंसाने के लिए रचा खौफनाक षड्यंत्र: बीजेपी नेता के भाई ने दिव्यांग नौकर को घर से बुलाकर खुद गोलियों से भूना
दिव्यांग संदीप परिहार की मौत के बाद पीएम हाउस के बाहर बैठी मां मीरा, पत्नी विनीता। नईदुनिया

HighLights

  1. चार करोड़ की जमीन के विवाद में रची साजिश
  2. बॉस का फोन आने पर मैरिज गार्डन गया था दिव्यांग
  3. पत्नी के खुलासे के बाद आरोपी नवीन शर्मा गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर-झांसी हाइवे पर टेकनपुर में दिव्यांग संदीप परिहार की गोली मारकर हत्या खुद मैरिज गार्डन संचालक नवीन शर्मा व उसके साथियों ने ही की थी। इन लोगों ने श्यामू गुर्जर और उसके साथियों को फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा। बाकायदा संदीप को फोन कर घर से मैरिज गार्डन पर बुलवाया। यहां उसे गोलियों से भून डाला।

मृतका की पत्नी ने नवीन शर्मा के अपराध का कर दिया खुलासा

बीती रात (शुक्रवार) तक आशंका थी- श्यामू गुर्जर और उसके साथियों की गोली लगने से संदीप की मौत हुई है, लेकिन रातभर चली पुलिस की पड़ताल और मृतका की पत्नी ने नवीन शर्मा के अपराध का राजफाश कर दिया। नवीन शर्मा व उसके अन्य साथियों पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। नवीन शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।


naidunia_imageपरिजनों से पीएम हाउस पर पूछताछ करने पहुंचे पुलिसकर्मी। नईदुनिया

चार करोड़ की जमीन का झगड़ा....दलित कर्मचारी को नौकरी पर भी इसलिए रखा था

मृतक की पत्नी विनीता परिहार ने पुलिस को बताया कि नवीन शर्मा का मधुरम मैरिज गार्डन है। पास ही में स्कूल है। जमीन को लेकर श्यामू गुर्जर व अन्य से विवाद चल रहा था। इसलिए उसके पति संदीप परिहार को नौकरी पर रखा था। संदीप एससी वर्ग से था, इसलिए उसने दूसरे पक्ष पर केस लगवाने के लिए उसे रखा था। वह उसके यहां क्रॉकरी का काम वह करता था। चार करोड़ रुपये की जमीन का पूरा झगड़ा है। इसके लिए यह षड्यंत्र रचा गया।

मोबाइल पर बॉस का कॉल आया- बेटा बाहर खड़ा रहा, अंदर पिता की हत्या

विनीता ने बताया कि संदीप के मोबाइल पर शाम करीब चार बजे बॉस नाम से एक कॉल आया। बॉस नाम से जो नंबर संदीप के मोबाइल में सेव था, वह नवीन शर्मा का ही मोबाइल नंबर है। वह 12 वर्षीय बेटे को साथ लेकर गए, क्योंकि चलने में परेशानी थी। बेटा बाहर खड़ा रहा, वह अंदर चले गए।

तभी एक के बाद एक कई गोलियां चलने की आवाज आई। बेटा घर लौट आया। विनीता को उसने बताया तो उसने कॉल किया। संदीप का मोबाइल नवीन ने उठाकर कहा कि उसे गोली लग गई है।

उसे इलाज के लिए हजार बिस्तर अस्पताल लाया गया है, वह घायल है। उसने यहां भी नहीं बताया कि उसकी मौत हो गई है।

  • दूसरे पक्ष पर हत्या का केस दर्ज कराकमर जमीन हड़पना चाहता था: नवीन शर्मा श्यामू गुर्जर व उसके साथियों पर हत्या का केस दर्ज कराने के बाद जमीन हड़पना चाहता था।
  • मोटी रकम देकर परिवार को चुप कराने की कोशिश: इस मामले में एक और कहानी सामने आई है। इसमें सामने आया है कि नवीन शर्मा के स्वजन ने मोटी रकम देकर परिवार को चुप कराने का प्रयास किया। कई बार पुलिस से अलग ले जाने का प्रयास किया।

दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज होगा: इस मामले में श्यामू गुर्जर की ओर से भी गोलियां चली हैं। इसलिए हत्या के प्रयास का क्रास केस दर्ज किया जाएगा।

मृतक की पत्नी की शिकायत पर नवीन शर्मा व उसके साथियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। वह हिरासत में है। मामले की पड़ताल चल रही है। - धर्मवीर सिंह, एसएसपी