• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

बीना यार्ड रीमॉडलिंग से ग्वालियर से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त और रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

Bina Yard Remodeling Train Cancellations: 11086 के 23 सितंबर के फेरे का बीना स्टेशन पर ठहराव समय भी अस्थायी रूप से कम किया जाएगा।

By Priyank SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 03:09:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 03:10:26 PM (IST)
बीना यार्ड रीमॉडलिंग से ग्वालियर से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त और रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

HighLights

  1. भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी 1 से 15 अक्टूबर तक रद
  2. बेंगलुरु एक्सप्रेस के फेरे प्रभावित, मार्ग में बदलाव
  3. ग्वालियर-बीना पैसेंजर मालखेड़ी तक ही चलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बीना स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग का असर ग्वालियर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ेगा। आगासौद-बीना के बीच तीसरी रेल लाइन को बीना यार्ड से जोड़ने के लिए होने वाले काम के चलते सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे। ग्वालियर से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनों में भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी और ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु शामिल हैं।

ट्रेन क्रमांक 12197 भोपाल-ग्वालियर और 12198 ग्वालियर-भोपाल को एक से 15 अक्टूबर तक निरस्त रखा जाएगा। दोनों ट्रेनों के 15-15 फेरे प्रभावित होंगे। इसी तरह ट्रेन क्रमांक 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु के दो और नौ अक्टूबर तथा 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर के चार और 11 अक्टूबर के फेरे निरस्त रहेंगे। इसके अलावा 11086 के 23 सितंबर के फेरे का बीना स्टेशन पर ठहराव समय भी अस्थायी रूप से कम किया जाएगा।


बीना से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी और विपरीत दिशा में गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलाया जाएगा। इनमें अहमदाबाद-दरभंगा, दरभंगा-अहमदाबाद, अहमदाबाद-बलिया सिटी, वाराणसी-अहमदाबाद, गोरखपुर-ओखा, ओखा-गोरखपुर और सूरत-मुजफ्फरपुर ट्रेनें शामिल हैं। इससे इन ट्रेनों का बीना के बजाय वैकल्पिक मार्ग से संचालन होगा।

मालखेड़ी तक जाएगी ट्रेन

  • ग्वालियर-बीना सवारी गाड़ी भी इस कार्य के चलते प्रभावित होगी।
  • ट्रेन क्रमांक 51884 ग्वालियर-बीना को 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक मालखेड़ी तक विस्तारित किया जाएगा।
  • यह ट्रेन फ्लाइओवर के रास्ते बीना स्टेशन को बिना रुके पार करेगी।
  • वापसी में ट्रेन क्रमांक 51883 बीना-ग्वालियर 21 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मालखेड़ी से चलेगी और फ्लाइओवर से बीना स्टेशन को पार करेगी।
  • दोनों के 26-26 फेरे होंगे। इस दौरान बरेली-इंदौर ट्रेन के 23 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चार फेरों के बीना ठहराव समय में भी अस्थायी कमी रहेगी।