नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नगर संभाग केंद्रीय, उत्तर और दक्षिण के अलग-अलग फीडरों पर निर्धारित समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सुबह से दोपहर तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
नगर संभाग केंद्रीय के रामद्वारा, कृष्ण मंदिर व जीवाजीगंज फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे रामद्वारा, हरे शिव, एबी रोड, सात भाई की गोठ, टोपे वाला मोहल्ला, नारायण कालोनी, जच्चा खाना, बाइ साहब की परेड, लक्ष्मीगंज, नगर निगम वर्कशाप, पाटनकर का बाड़ा, ढोली बुआ का पुल, आदर्श कालोनी, रामदास घाटी, गेंडे वाली सड़क, घोसीपुरा, सत्यनारायण की टेकरी, ओल्ड एंड न्यू शांति नगर, जौहरी कालोनी, बावन पायगा, नई सड़क और शेख की बगिया क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
उत्तर संभाग के इन क्षेत्रों में भी बिजली गुल
नगर संभाग उत्तर के सत्यनारायण मोहल्ला, सीवेज फार्म, तानसेन नगर और आरा मिल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके चलते सत्यनारायण मोहल्ला, राय कालोनी, आइआइआइटीएम के पीछे का क्षेत्र, इंद्रानगर, पीएचई कालोनी, लाइन नंबर आठ से 14, हजीरा, कुटियाना मोहल्ला, चार शहर का नाका, न्यू कालोनी नंबर दो और तीन, मानमंदिर के आसपास का क्षेत्र और आरा मिल क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
दक्षिण संभाग में दो घंटे कटौती
नगर संभाग दक्षिण के जवाहर कालोनी और टकसाल फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे चना कोठार, पुलिस आवास, कंपू थाना, एनसीसी, एसएएफ रोड, टोटा की बजरिया, किरार कालोनी, पुलिस कालोनी, जवाहर कालोनी और 96 बटालियन लाइन सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।