अब पानी के लिए भाई ही भाई का दुश्मन....नल का झगड़ा बना जानलेवा, बड़े भाई को युवक ने बेहोश होने तक पीटा
जहां नल को लेकर बड़े भाई पर छोटे भाई के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। उसे बेहोश होने तक पीटा। इतना ही नहीं बड़े भाई की पत्नी की आंख में देवरानी ने म ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 25 May 2026 09:51:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 09:56:15 PM (IST)
भाई ने भाई को पीटा।HighLights
- यहां नल कनेक्शन एक ही है, जिसे लेकर अक्सर दोनों भाइयों में झगड़ा होता है।
- राजेंद्र ने झगड़े को खत्म करने के लिए नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया।
- तब सामने आया कि कनेक्शन पर पूर्व से ही 40 हजार रुपये का बिल बकाया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में पानी की किल्लत के चलते अब भाई ही भाई का दुश्मन हो रहा है। ऐसा ही मामला गिरवाई क्षेत्र में सामने आया है। जहां नल को लेकर बड़े भाई पर छोटे भाई के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। उसे बेहोश होने तक पीटा।
इतना ही नहीं बड़े भाई की पत्नी की आंख में देवरानी ने मिर्च झोंक दी। इस मामले में पीड़ित पक्ष का कहना है- पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर दी है। जबकि उन पर हमला हुआ।
गिरवाई स्थित खटीक की पुलिया के पास रहने वाला राजेंद्र खटीक परिवार के साथ पिता अशोक के बनाये हुए घर में रहता है। यहां उसका छोटा भाई सोनू भी रहता है।
नल कनेक्शन एक ही है, जिसे लेकर अक्सर दोनों भाइयों में झगड़ा होता है। राजेंद्र ने झगड़े को खत्म करने के लिए नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया, तब सामने आया कि इस कनेक्शन पर पूर्व से ही 40 हजार रुपये का बिल बकाया है। नया कनेक्शन नहीं मिल सकता।
राजेंद्र ने बताया कि उसे नगर निगम का एक कर्मचारी मिला। जिसने दूसरे की लाइन में से कनेक्शन देकर दो हजार रुपये ले लिए। उसने पड़ोसी छोटू की लाइन में से कनेक्शन दे दिया।
सुबह नल आए तो छोटू के घर तक पानी नहीं पहुंचा। इसी बात पर दोनों के बीच मुंहवाद हुआ। इस झगड़े में राजेंद्र का छोटा भाई सोनू भी शामिल हो गया। सोनू और छोटू ने राजेंद्र की मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी ललिता पर देवरानी ने हमला किया। आंख में मिर्ची झोंकी और मारपीट कर दी।