• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में अवैध खनन रोकने पर वन अमले को धमकाया, चौकी तोड़ने और जान से मारने की धमकी, पथराव के लिए उकसाया

जिले के तिघरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लखनपुरा वन चौकी के स्टाफ पर अवैध पत्थर उत्खनन रोकने के दौरान जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया।

By Varun SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 10:40:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 10:40:29 PM (IST)
ग्वालियर में अवैध खनन रोकने पर वन अमले को धमकाया, चौकी तोड़ने और जान से मारने की धमकी, पथराव के लिए उकसाया
वन अमले पर जानलेवा हमले का किया प्रयास, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ग्वालियर के तिघरा में वन अमले को धमकाया
  2. वन अमले पर जानलेवा हमले का किया प्रयास
  3. अवैध खनन रोकने पर जान से मारने की धमकी

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। जिले के तिघरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लखनपुरा वन चौकी के स्टाफ पर अवैध पत्थर उत्खनन रोकने के दौरान जानलेवा हमला करने, पत्थरों से वार करने की कोशिश और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है।

आरोपितों ने दो बार वन अमले को किसी लायक न रहने, खेल खत्म करने व चौकी तक तोड़ने की धमकी दी। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद मामला दर्ज कराया गया।

पत्थर का कर रहे थे अवैध खनन

जानकारी के अनुसार, लखनपुरा वन चौकी के प्रभारी केशव दत्त अपने वन अमले के साथ शासकीय वाहन से कालाखेत बीट के कक्ष क्रमांक 360 में नियमित गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें अवैध रूप से खोदे और मलबे से भरे गए पुराने गड्ढों की तरफ से कुछ आवाजें सुनाई दीं और जब वन अमला उस दिशा में आगे बढ़ा तो देखा कि प्रयागपुरा निवासी मेवाराम गुर्जर पुत्र कप्तान सिंह गुर्जर, दो अन्य मजदूरों की सहायता से छेनी और हथौड़ी की मदद से फर्सी पत्थर का अवैध रूप से उत्खनन करवा रहा था।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को 100, बिलासपुर-भिलाई को 50-50 और कोरबा को मिलेंगी 40 ई-बसें

आरोपी को पकड़ने का किया प्रयास

वन कर्मियों को अचानक सामने देखकर आरोपी और उसके मजदूर अपने औजार मौके पर ही छोड़कर भागने लगे, लेकिन भागते समय मुख्य आरोपी मेवाराम गुर्जर ने वन स्टाफ को चिल्लाकर कहा कि उसके औजार ले जाने की गलती मत करना, वरना वह उनकी ऐसी हालत करेगा कि वे किसी लायक नहीं रहेंगे, जिसके तुरंत बाद वन स्टाफ ने घेराबंदी कर मेवाराम को पकड़ने का प्रयास किया परंतु वह पहाड़ी रास्तों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

वन अमले पर हमले का प्रयास

मौके से औजारों को जब्त कर अपने शासकीय वाहन से वापस लखनपुरा वन चौकी की ओर लौट रहे थे, तभी मेवाराम गुर्जर, एक अन्य साथी ने गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक लिया।

मेवाराम गुर्जर ने उग्र होकर वन अमले पर हमला करने का प्रयास किया और अपने साथी को उकसाते हुए कहा कि पत्थर मारो , आज इनका खेल यहीं खत्म करते हैं, ये रोज-रोज गश्ती करके परेशान करते हैं और आज इनकी चौकी भी तोड़ डालेंगे। यहां पुलिस के वाहन का सायरन सुन यह लोग भाग गए फिर मामला दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में सोमवार को 4 घंटे बिजली कटौती, दोपहर 2 बजे तक रहेगी बत्ती गुल, सदर बाजार समेत कई इलाके होंगे प्रभावित