नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर के लोहिया बाजार स्थित होटल व्हाइट सीजन में लंबे समय से जुआ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। जब यह जानकारी एसएसपी धर्मवीर सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
क्राइम ब्रांच की दबिश
एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के डीएसपी मनीष यादव और उनकी टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस ने एक कमरे में जुआ खेलते हुए लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर मनीष शर्मा और उसके साथी मनोज शर्मा निवासी कुलैथ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मनोज शर्मा ही जुआ खिलवा रहा था और मैनेजर की मिलीभगत से यह गतिविधि संचालित हो रही थी।
13 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपये बरामद
पुलिस ने मौके से कुल 13 लोगों को पकड़ा। इनमें सोनू पाल, सचिन कुमार, गजेंद्र बघेल, रेशु शर्मा, दुर्गेश किरार, गजेंद्र बघेल, रेशु शर्मा, आरिफ खान, तरुण अग्रवाल, बलवीर शर्मा, वीरू पाल, गौरव सिंह और राजेंद्र धाकड़ शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान 3.25 लाख रुपये नकद और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
होटल व्हाइट सीजन में जुए का अड्डा चल रहा था। यहां होटल के कमरे में जुआ खेलते हुए लोगों को पकड़ा है। मैनेजर ही अपने साथी के साथ मिलकर जुआ खिलवा रहा था।
-मनीष यादव, डीएसपी क्राइम ब्रांच।