नए साल से बदलेगी गोवा एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या, 1 जनवरी से ग्वालियर से नए नंबर से गुजरेगी ट्रेन
रेलवे ने इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में चलने वाले रैक की संख्या बदलने का निर्णय लिया है।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 01:58:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 01:58:51 PM (IST)
HighLights
- दोनों दिशाओं में बदलेगी ट्रेन संख्या
- टिकट बुकिंग में रखना होगा ध्यान
- 1 जनवरी से प्रभावी होगी नई व्यवस्था
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नए साल से रेल यात्रियों को गोवा एक्सप्रेस की पहचान नए ट्रेन नंबर से करनी होगी। रेलवे ने इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में चलने वाले रैक की संख्या बदलने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था एक जनवरी 2027 से लागू होगी।
गोवा एक्सप्रेस अब 12779 के स्थान पर 17379 नंबर से होगी संचालित
ग्वालियर होकर गुजरने वाली इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट आरक्षित कराते समय संशोधित नंबर का ध्यान रखना होगा। रेलवे के मुताबिक, वास्कोडिगामा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोवा एक्सप्रेस अब 12779 के स्थान पर 17379 नंबर से संचालित होगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से वास्कोडिगामा जाने वाली वापसी की ट्रेन का नंबर 12780 से बदलकर 17380 कर दिया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेन की नई संख्या एक जनवरी से प्रभावी होगी।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन की जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि आरक्षण और ट्रेन की पहचान को लेकर किसी तरह की असुविधा न हो।