• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

बांग्लादेशी युवतियों की मानव तस्करी का पर्दाफाश, ग्वालियर GRP ने शुरू की वापस भेजने की प्रक्रिया

बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत लाई गईं चार युवतियों से पूछताछ के बाद ग्वालियर की जीआरपी ने उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 10:22:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 10:22:01 PM (IST)
बांग्लादेशी युवतियों की मानव तस्करी का पर्दाफाश, ग्वालियर GRP ने शुरू की वापस भेजने की प्रक्रिया
बांग्लादेशी युवतियों की मानव तस्करी का पर्दाफाश

HighLights

  1. ग्वालियर GRP ने 4 बांग्लादेशी युवतियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू की
  2. अलग-अलग शहरों में घरेलू काम व शादी के नाम पर बसाने का नेटवर्क

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत लाई गईं चार युवतियों से पूछताछ के बाद ग्वालियर की जीआरपी ने उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानव तस्करी के इस मामले में जीआरपी ने अपने मुख्यालय को पत्र लिखकर भेजने की प्रक्रिया की अनुमति मांगी है।

देश भर में फैला नेटवर्क और कश्मीर कनेक्शन

पूछताछ में सामने आया है कि भारत में प्रवेश कराने के बाद युवतियों को एक ही जगह नहीं रखा जाता था। उन्हें अलग-अलग शहरों में भेजकर घरेलू काम, शादी कराने अथवा स्थानीय संपर्कों के जरिये बसाने की कोशिश की जाती थी। जांच एजेंसियां अब उन लोगों की पहचान कर रही हैं, जिन्होंने सीमा से लेकर अंतिम ठिकाने तक उनकी आवाजाही में मदद की।


जांच में नेटवर्क के एक अन्य सदस्य की भूमिका सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति कश्मीर में युवतियों को रिसीव करता था। एजेंसियां उसके संपर्कों और भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं। नेटवर्क से जुड़े मोहम्मद हसन से पूछताछ में भी कई जानकारियां मिलने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में नाबालिग की संदिग्ध मौत! बॉयफ्रेंड से लड़ाई के बाद कमरे में मिली छात्रा की लाश, शरीर पर थे चोट के निशान