• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में एजी पुल की मरम्मत अटकी, 4 बार टेंडर के बाद भी नहीं मिला ठेकेदार; PWD की सख्त शर्तें बनीं रोड़ा

ग्वालियर के एजी पुल सहित अन्य पुलों की मरम्मत कड़ी शर्तों के चलते चार बार टेंडर के बाद भी लटक गई है। अब पीडब्ल्यूडी नियमों में ढील देकर नए सिरे से टें...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 10:51:36 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 10:51:36 AM (IST)
ग्वालियर में एजी पुल की मरम्मत अटकी, 4 बार टेंडर के बाद भी नहीं मिला ठेकेदार; PWD की सख्त शर्तें बनीं रोड़ा
ग्वालियर में एजी पुल की मरम्मत अटकी। (नईदुनिया)

HighLights

  1. ठेकेदार न मिलने से एजी पुल की मरम्मत का काम अटका।
  2. कड़ी शर्तों के कारण चार बार टेंडर प्रक्रिया हुई फेल।
  3. तकनीकी मूल्यांकन में बाहर हो रहे प्रदेशभर के योग्य ठेकेदार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के एजी पुल सहित अन्य पुलों की मरम्मत का काम ठेकेदार नहीं मिलने के कारण अटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सेतु संभाग ने मरम्मत कार्य के लिए चार बार टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार ठेकेदार तकनीकी मूल्यांकन की प्रक्रिया में ही बाहर हो गए। विभाग ने ठेकेदारों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टेंडर में ऐसी शर्तें रखीं, जिन्हें प्रदेशभर के ठेकेदार भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। नतीजतन टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और पुलों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया।

अस्थायी मरम्मत का सहारा, तकनीकी मूल्यांकन में बाहर हो रहे ठेकेदार

  • स्थिति यह है कि पुलों पर गड्ढों की समस्या दूर करने के लिए फिलहाल अस्थायी मरम्मत का सहारा लिया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर दौरे से पहले भी विभाग को एजी पुल पर अपने स्तर से पैच रिपेयरिंग करानी पड़ी। गड्ढों को भरकर आवागमन के लिए तत्काल राहत देने का प्रयास किया गया, लेकिन यह व्यवस्था स्थायी मरम्मत का विकल्प नहीं है।

  • पुलों की वास्तविक स्थिति सुधारने के लिए नियोजित तरीके से मरम्मत कार्य कराया जाना जरूरी है। पुलों की मरम्मत के लिए चार बार निविदा प्रक्रिया अपनाने के बावजूद ठेकेदारों का तकनीकी मूल्यांकन में सफल नहीं होना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। टेंडर की शर्तें पूरी नहीं कर पाने के कारण ठेकेदार आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरम्मत कार्य शुरू करने में लगातार देरी हो रही है। बार-बार टेंडर जारी करने के बाद भी ठेकेदार नहीं मिलने से अब विभाग को अपनी शर्तों पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है।
  • शर्तों में शिथिलता देने की तैयारी

    लगातार चार बार की टेंडर प्रक्रिया के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर अब पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग ने शर्तों में शिथिलता देने की प्रक्रिया शुरू कराई है। इसका उद्देश्य ऐसी शर्तें निर्धारित करना है, जिन्हें पूरा कर योग्य ठेकेदार मरम्मत कार्य के लिए आगे आ सकें। शर्तों में बदलाव के बाद टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ने और ठेकेदार मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह प्रक्रिया कब तक पूरी होगी और पुलों की मरम्मत का काम कब शुरू हो पाएगा, यह आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा।

    ठेकेदार नहीं मिल रहे

    पुलों की मरम्मत के लिए चार बार टेंडर प्रक्रिया की गई है, लेकिन शर्तों के कारण ठेकेदार नहीं मिल पा रहे हैं। अब इस मामले में शर्तों में परिवर्तन के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत का काम शुरू कराया जा सके। जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर में ट्रेनों की लेटलतीफी से स्टेशन पर बेहाल हुए यात्री, शताब्दी और राजधानी भी 8 घंटे तक लेट