
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के मुरार इलाके में रहने वाली महिला के साथ उसका देवर ही शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला का पति घर छोड़कर किन्नरों के साथ चला गया था। किन्नरों के साथ ही वह रहता है। पांच साल तक दुष्कर्म करने के बाद देवर भी शादी से मुकर गया। अब इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
मुरार इलाके में रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की कि उसका पति पांच साल पहले उसका घर छोड़कर चला गया था। पति किन्नरों के साथ रहने लगा। उसके बेटा-बेटी हैं। इस दौरान उसकी मदद के बहाने देवर ने उससे नजदीकी बढ़ाई। फिर उसने शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया।
पांच साल तक वह दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद वह शादी से मुकर गया। महिला ने कई बार उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। फोन भी उठाना बंद कर दिया। उसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- इश्क में अंधी भाभी ने देवर संग मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग, पति की जान लेने को रोटी में मिला दी चूहे मारने की दवा