• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर: महाराज बाड़ा रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने कार से 8 लोगों को कुचला, अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने पकड़ा

Gwalior Road Accident: स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 11:26:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 11:55:44 AM (IST)
ग्वालियर: महाराज बाड़ा रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने कार से 8 लोगों को कुचला, अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने पकड़ा
वहा कार जिसमें नशे में सवार था ड्राइवर। सोशल मीडिया

HighLights

  1. रॉक्सी पुल से बाड़ा मार्ग पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार
  2. स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत पहुंचाया अस्पताल
  3. कोतवाली पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक को पकड़ा

डिजिटल टीम, ग्वालियर। शनिवार रात को ग्वालियर शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कार रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही थी, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया।

पिछले डेढ़ साल पहले भी बेकाबू कार ने राहगीरों को टक्कर मारी थी। भगवान का शुक्र था उस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी। बेकाकू कार की टक्कर से कई लोग फुटबॉल की तरह उछल जरूर गए थे।


शराब के नशे में था ड्राइवर

ड्राइवर शराब के नशे में था, जिससे वह वाहन पर से नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना रात 10 से 11 बजे के बीच हुई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।