ग्वालियर में आज बड़ा बिजली संकट, कई इलाकों में 7 घंटे तक बत्ती गुल; सवा लाख आबादी प्रभावित
Gwalior Power Cut News: नगर संभाग उत्तर ग्वालियर की सूचना के मुताबिक 33 केवी सागरताल, शर्मा फार्म-दो और रेडीमेड गारमेंट पार्क सहित संबंधित 33/11 केवी ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 09:15:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 09:16:12 AM (IST)
HighLights
- तकनीकी व रेलवे कार्य के चलते बिजली कटौती
- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेंगे क्षेत्र
- उत्तर, मध्य और पूर्व संभाग के कई इलाके शामिल
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विद्युत लाइनों एवं उपकेंद्रों पर तकनीकी कार्यों के चलते रविवार 16 अगस्त को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे करीब सवा लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे अथवा शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
नगर संभाग उत्तर ग्वालियर की सूचना के मुताबिक 33 केवी सागरताल, शर्मा फार्म-दो और रेडीमेड गारमेंट पार्क सहित संबंधित 33/11 केवी फीडरों पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते सिटी सेंटर, रानीपुरा, आनंद नगर, मंगलेश्वर रोड, काशी नरेश की गली, राजा मंडी, जलालपुर, पीएचई कालोनी, चाणक्यपुरी, राजीव आवास, प्रकाश नगर, विवेकानंद कालोनी, रेडीमेड गारमेंट पार्क, औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
नगर संभाग केंद्रीय क्षेत्र में रेलवे विकास कार्य के चलते 33 केवी के विभिन्न फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। शिवपुरी लिंक रोड, रेलवे क्रासिंग, औद्योगिक क्षेत्र, रायल हडसन, सराफा औद्योगिक क्षेत्र, सिटी सेंटर, रामबाग कालोनी, विश्वविद्यालय क्षेत्र तथा अन्य संबंधित इलाकों में इसका असर पड़ेगा। चिरवाई, ग्रीन सिटी एवेन्यू, फर्म आशिकी सब स्टेशन, महादजी नगर और गोरखी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी।
पूर्व संभाग में भी कई इलाके दायरे में
नगर संभाग पूर्व ग्वालियर द्वारा जारी सूचना में 33 केवी उपकेंद्रों एवं 11 केवी फीडरों पर आवश्यक कार्य के कारण कई मोहल्लों और कालोनियों में विद्युत आपूर्ति बंद रखने की जानकारी दी गई है। संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अलग-अलग समयावधि में बिजली बंद रहेगी।