• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में नवंबर की शुरुआत में भी गर्मी का अहसास, तापमान 33 डिग्री पहुंचा और रात में ठंडक ने दी दस्तक

मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग बना हुआ है।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 11:23:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 11:24:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में नवंबर की शुरुआत में भी गर्मी का अहसास, तापमान 33 डिग्री पहुंचा और रात में ठंडक ने दी दस्तक
हल्की ठंडक के बीच आइस्क्रीम का आनंद लेते बच्चे। नईदुनिया

HighLights

  1. दिन में तेज धूप और गर्मी का असर
  2. प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल
  3. रात के तापमान में दर्ज हुई गिरावट

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नवंबर की शुरुआत में भी ग्वालियर का मौसम गर्म बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहरों में ग्वालियर शामिल रहा। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

प्रदेश में मंडला 33.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि ग्वालियर का तापमान भी इससे महज आधा डिसे कम रहा। इससे साफ है कि नवंबर में भी शहरवासियों को दोपहर की गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।


मौसम का मिजाज दिन और रात में बना हुआ है अलग-अलग

मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिसे अधिक रहा। मंगलवार की तुलना में रात के तापमान में 1.2 डिसे की गिरावट आई, लेकिन दिन का तापमान 32.5 से बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया। नवंबर शुरू हो चुका है लेकिन दिन में अभी भी गर्मी का असर है।

सुबह 19 डिसे, दोपहर में 33 डिसे तक चढ़ा पारा

बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 17.2 डिग्री और साढ़े आठ बजे 19 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह हवा में नमी 86 प्रतिशत रही। इसके बाद धूप तेज होने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई।


सुबह साढ़े 11 बजे पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस और दोपहर ढाई बजे 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में करीब 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। इस तरह ग्वालियर में रात को हल्की ठंड और दिन में गर्मी का दौर बना हुआ है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।