• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...40 दिन तक झांसी नहीं जाएगी 17 ट्रेनें, बदला जाएगा मार्ग, यहां पढ़ लीजिए पूरी जानकारी

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गिट्टी रहित ट्रैक (बैलेस्ट लेस ट्रैक) का निर्माण होने जा रहा है। 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक 40...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 10:15:21 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 10:49:40 AM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें...40 दिन तक झांसी नहीं जाएगी 17 ट्रेनें, बदला जाएगा मार्ग, यहां पढ़ लीजिए पूरी जानकारी
40 दिन तक रेलवे ट्रैक पर किया जाएगा काम

HighLights

  1. झांसी जक्शन पर 40 दिन तक चलेगा काम
  2. 19 नवंबर से 29 दिसंबर तक होगा पूरा
  3. लखनऊ इंटरसिंटी समेत 17 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गिट्टी रहित ट्रैक (बैलेस्ट लेस ट्रैक) का निर्माण होने जा रहा है। 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक 40 दिन चलने वाले इस काम का असर ग्वालियर से आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने परिचालन को व्यवस्थित रखने के लिए कई ट्रेनों को निरस्त, डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट, नियंत्रित करने का निर्णय लिया है।

ग्वालियर के यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन यह है कि ट्रेन क्रमांक 11123-11124 ग्वालियर-बरौनी मेल 19 नवंबर से 29 दिसंबर तक 40 दिन झांसी स्टेशन नहीं जाएंगी। ये ट्रेन ग्वालियर से भिंड-इटावा होकर कानपुर जाएगी। वहीं ताज एक्सप्रेस का संचालन 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक झांसी के बजाय ग्वालियर तक ही किया जाएगा। खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस भी 19 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया से शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होगी यानी ये ट्रेन दतिया स्टेशन तक ही जाएगी।


यह भी पढ़ें- AI से होगी स्मार्ट खेती पर रिसर्च... मिट्टी, सिंचाई और मौसम की मिलेगी जानकारी, कृषि विश्वविद्यालय और IIT रोपड़ के बीच MOU

बदले हुए मार्ग से चलेंगी 17 ट्रेनें

ट्रेन क्रमांक 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 21 नवंबर से 29 दिसंबर तक शुक्रवार और रविवार को मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होकर चलेगी। ट्रेन क्रमांक 12406 हजरत निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस 20 नवंबर से 27 दिसंबर तक शुक्रवार और रविवार को इसी वैकल्पिक मार्ग से चलेगी।

ट्रेन क्रमांक 14622 फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक ग्वालियर के बाद झांसी-बीना जाने के बजाय ग्वालियर-गुना-बीना होकर चलेगी।

ट्रेन क्रमांक 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 नवंबर से 26 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-बीना होकर चलेगी।

ट्रेन क्रमांक 14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-रुठियाई-मक्सी होकर चलेगी।

ट्रेन क्रमांक 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल 23 नवंबर से 28 दिसंबर तक गोविंदपुरी के बाद इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी। वापसी में 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलेगी।

दो ट्रेनें एक घंटे रेगुलेट, इंटरसिटी होगी 30 मिनट लेट

ट्रेन क्रमांक 22196 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी को 19 नवंबर से 26 दिसंबर तक मंगलवार और बुधवार को 60 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन क्रमांक 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी को शनिवार को इसी अवधि में 60 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। वहीं 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से झांसी से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- बलराम कृषि महोत्सव: 25 अगस्त को डबरा में जुटेंगे किसान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे वर्चुअल संवाद